1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी: नोएडा में झुग्गी वालों को जल्द मिलने वाले हैं फ्लैट, CEO रितु माहेश्वरी ने दिए ये निर्देश

झुग्गी झोपड़ी पुनर्वास योजना की समीक्षा बैठक मुख्य महाप्रबंधक ने सीईओ ॠतु माहेश्वरी को बताया कि योजना में 1771 लोगों को फ्लैट का आवंटन सेक्टर-122 में किया गया था। ये सभी फ्लैट आवंटियों को देने के लिये पूरी तरह से तैयार हैं।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Jyoti Singh

Jun 10, 2022

खुशखबरी: नोएडा में झुग्गी वालों को जल्द मिलने वाले हैं फ्लैट, सीईओ रितु माहेश्वरी ने दिए ये निर्देश

नोएडा शहर को जल्द ही झुग्गी मुक्त किए जाने की कवायद तेज है। यहां झुग्गी झोपड़ी पुनर्वास योजना के तहत सेक्टर-4, 5, 8, 9, 10 में अनाधिकृत तरीके से प्राधिकरण की जमीन पर रह रहे 1771 लोगों को फ्लैट का आवंटन किया गया है। इन लोगों को सेक्टर-122 में शिफ्ट करने की प्रक्रिया प्राधिकरण ने शुरू कर दी है। गुरुवार को नोएडा के सेक्टर 6 में अपने कार्यालय वरिष्ठ अधिकारियो के साथ बैठक कर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ॠतु माहेश्वरी ने झुग्गी झोपड़ी पुनर्वास योजना की समीक्षा बैठक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

सीलिंग का काम जल्द से जल्द

झुग्गी झोपड़ी पुनर्वास योजना की समीक्षा बैठक मुख्य महाप्रबंधक ने सीईओ ॠतु माहेश्वरी को बताया कि योजना में 1771 लोगों को फ्लैट का आवंटन सेक्टर-122 में किया गया था। ये सभी फ्लैट आवंटियों को देने के लिये पूरी तरह से तैयार हैं। सीईओ ने अधिकारियों से कहा कि झुग्गी झोपड़ी पुनर्वास योजना के तहत सेक्टर-4, 5, 8, 9, 10 में बनी झुग्गी झोपड़ियो की सीलिंग का काम जल्द से जल्द किया जाये। उन्होंने बताया कि फ्लैट की रजिस्ट्री के पेपर मिलने और फ्लैट का कब्जा लेने से पहले झुग्गी का कब्जा पत्र सीनियर मैनेजर वर्क सर्किल 1 को नहीं सौपा गया तो ऐसे आवंटियो की सूची बनाकर 25 जून 2022 तक का समय दिया जाये, यदि आबंटी झुग्गी का कब्जा पत्र नहीं सौपते है तों उनके आबंटन को रद्द कर दिया जाये।

यह भी पढ़े - गाजियाबाद के 34 स्कूलों की मान्यता पर छाए संकट के बादल, कहीं आपके बच्चे का स्कूल भी इसमें शामिल तो नहीं?

जिला प्रशासन ने कराया था सर्वे

गौरतलब है कि शहर में जगह-जगह बसी झुग्गियों में रहने वाले लोगों को अब खुद का मकान देने के लिये वर्ष 2009-2010 में नोएडा प्राधिकरण और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से झुग्गी झोपड़ी पुनर्वास योजना के लिए सर्वे कराया था। इसमें 11,565 लोगों को चिह्नित किया था। योजना के लिए वर्ष 2018 तक आवेदन लिया गया और 1771 पात्र लोगों को ड्रा के जरिये आवंटन कर दिया गया।

यह भी पढ़े - भीषण गर्मी से बचने के लिए नोएडा स्टेडियम में शुरू हुई ये खास सुविधा, अब लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

इतनी है मासिक ईएमआई

जिन लोगों को फ्लैट का आवंटन हुआ है। उन्हें 10 फीसद राशि प्राधिकरण में जमा करानी होगी। बाकी किस्त उनसे 20 वर्ष में किराये के रूप में ली जाएगी। इसके लिए 1800 से 2500 रुपये की मासिक ईएमआई बनी है। ग्राउंड समेत 3 तल में फ्लैट को बनाया गया है। फ्लोर वाइज फ्लैट की कीमत 4.75 लाख रुपये से लेकर 6.80 लाख रुपये निर्धारित है। आवंटित फ्लैट की सिर्फ निमार्ण राशि प्राधिकरण ले रहा है। जिस जमीन पर यह फ्लैट बना है, उसको प्राधिकरण ने मुफ्त कर दिया है।

Story Loader