सेक्टर 21ए स्थित स्टेडियम में नोएडा का पहला वाटर एटीएम लगाया गया है। नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने इसका उद्घाटन करते हुए कहा कि नोएडा स्टेडियम में हर रोज एक्सरसाइज करने के लिए सैकड़ों की संख्या लोग सुबह-शाम आते हैं। उनको शुद्ध और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिये यह फ्री वाटर एटीएम लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इसे पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर लगाया गया है। इस तरह वाटर एटीएम जरूरत के अनुसार शहर के अलग-अलग स्थानों पर भी लगाए जाएंगे।