4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15 दिन में पड़ेंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण, बदलेगी राहु की चाल, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर

मुख्य बिंदू- 2 जुलाई को पड़ेगा साल का दूसरा सूर्यग्रहण 16-17 जुलाई की रात पड़ेगा चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण के दौरान राहु बदलेगा अपनी चाल

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Jun 26, 2019

ECLIPSE 2019

15 दिन में पड़ेंगे सूर्य और चंद्र ग्रहण, जानिये- आपकी राशि पर क्या होगा असर

नोएडा. जुलाई माह में पड़ने वाले दो ग्रहण ज्योतिषियों के साथ खगोल शास्त्रियों के लिए बेहद खास हैं। बता दें कि 2 जुलाई को सूर्यग्रहण पड़ेगा तो 16-17 जुलाई की रात चंद्र ग्रहण पड़ेगा। यह कहना है ज्योतिषाचार्य रामप्रवेश तिवारी का। उनका कहना है कि 15 दिन के अंदर पड़ने वाले ये दोनों ग्रहण राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेंगे। इसलिए कुछ राशि के जातकों को ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उनका कहना है कि कुछ आसान से उपाय अपनाकर राशियों पर पड़ने वाले ग्रहण के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

नोएडा सेक्टर-44 निवासी ज्योतिषाचार्य रामप्रवेश तिवारी ने बताया कि 2 जुलाई को सूर्य ग्रहण पड़ेगा, वहीं 16-17 जुलाई को पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण पड़ेगा। उन्होंने बताया कि ज्योतिष के मुताबिक सूर्य ग्रहण मिथुन राशि में राहु के आद्र नक्षत्र लग में लग रहा है। इसलिए मिथुन राशि में पड़ने वाले सूर्य ग्रहण का असर मेष राशि से लेकर मीन राशि पर रहेगा। आइये जानें किस राशि पर क्या असर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- chandra grahan 2019: जानिए कब पड़ेगा इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण

ग्रहण का राशियों पर असर

- मेष राशि वाले जातकों के लाभ पर असर पड़ेगा।
- वृषभ राशि को अधिक व्यय करना पड़ेगा।
- मिथुन राशि के जातकों अचानक होने वाली बीमारी घेर सकती है।
- कर्क राशि के लोग यात्रा न करें, इसमें नुकसान हो सकता है।
- सिंह राशि वालों को अपमान सहना पड़ सकता है।
- कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में नुकसान हो सकता है।
- तुला राशि को भाग्य में परेशानी हो सकती है।
- वृश्चिक राशि के लोगों को अचानक रोगग्रस्त हो सकते हैं।
- धनु राशि के जातकों का जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।
- मकर राशि के जातकों को शत्रु पर जीत मिल सकती है।
- कुंभ राशि को सभी क्षेत्र में जीत मिलेगी।
- मीन राशि वालों को दिल की बीमारी का डर सताएगा।

यह भी पढ़ें- Surya Grahan 2019: जानिए जुलाई में कब पड़ेगा सूर्य ग्रहण और क्‍या रहेगा इसका असर

गर्भवती महिलाएं बरतें विशेष सावधानी

ज्योतिषाचार्य रामप्रवेश तिवारी कहते हैं कि शास्त्रों में ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं की कुंडली में ग्रहों की दिशा बदल के योग बन रहे हैं। इसका सीधा असर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और होने वाले शिशु पर पड़ सकता है। उनका कहना है कि देश में भले ही ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा, लेकिन इससे गर्भवती महिलाओं पर उनकी कुंडली और ग्रहों के अनुसार असर जरूर पड़ेगा। तिवारी जा कहते हैं कि ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं अपना खास ख्याल रखें। ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकले। ग्रहण के समय हाथ में दुर्वा पहनें और मंदिर भी न जाएं। ग्रहण के दौरान जिस भगवान की पूजा करते हैं, उनके मंत्र का जाप करें। साथ ही इस दिन काले और नीले रंग के कपड़े बिलकुल न पहनें।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..