पंडित देवदत्त कौशिक का कहना है कि 2 जुलाई 2019 को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इस वजह से इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसका सूतक मान्य नहीं है। हालांकि, ग्रहण वाले दिन दान का विशेष महत्व होता है। इस दिन ग्रहण काल समाप्त होने के बाद स्नान करके जरूरत मंद को दान करने से शुभ फल मिलता है। उनका कहना है कि स्नान करके अपने वजन के बराबर सात अनाज दान करना फलदायक होता है।