नोएडा।2019 का पहला सूर्यग्रहण 6 जनवरी को लगने वाला है।एेसे में ग्रहण के समय में सूतक लग जाते है।जो शास्त्रों के अनुसार सबसे अशुभ मुहूर्त होता है।नोएडा के प्रसिद्ध लाल मंदिर के पूजारी पंडित विनोद शास्त्री जी बताते है कि ग्रहण के समय में खाना खाने से लेकर ये कुछ काम भूलकर भी न करें।अन्यथा इसका दुष्प्रभाव आप के शरीर से लेकर जीवन पर पड़ता है।धार्मिक नियमों के अनुसार सूर्य ग्रहण के 12 घंटे से पहले ही सूतक लग जाता है, यही वजह है कि इस दौरान मंदिरों के पट भी बंद रहते हैं।