7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐप पर क्लिक कर अब घर पर ही मगवा सकते है डीजल, पेट्रोल पंप पर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

  Highlights डीजल घर बैठे पहुंचाने पर भी नहीं लिया जाएगा कोई चार्ज बीपीसीएल ने दिल्ली-एनसीआर के पहले मोबाइल पेट्रोल पंप की शुरुआत की मोबाइल पर डाउनलोड करना होगा फिलनाउ (FillNow) ऐप

less than 1 minute read
Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

Dec 06, 2019

diesel.jpg

नोएडा। अगर आप ऑनलाइन खरीदारी के शौकीन है और घर बैठे ही कपड़ों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद लेते हैं तो आप अब आप एक क्लिक में (Diesel) डीजल की (Delivery) डिलीवरी भी घर बैठे ही पा सकते हैं। इसके लिए सिर्फ आप को मोबाइल फिलनाउ (FillNow) नाम का यह (APP) ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा। (BPCL) बीपीसीएल यानि भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने नोएडा से इसकी शुरुआत कर दी है।

ट्रेड वॉर के चलते चीन की 5 बड़ी कंपनियां ग्रेटर नोएडा में कर सकती हैं 800 करोड़ का निवेश

बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के आप के पा पहुंच जाएगा डीजल

भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों के अनुसार अभी (DIESEL) डीजल घर तक पहुंचाने की सुविधा बड़ी हाउसिंग सोसायटी, मॉल और इंडस्ट्री वालों के लिए है। इसकी वजह अभी कंपनी 100 से या उससे ज्यादा मात्रा में डीजल का (DIESEL ORDER) ऑर्डर करने पर कंपनी आप के बताये हुए पते पर डिलिवरी करेगी। इसका आप से कोई अतिरिक्त चार्ज भी नहीं लिया जाएगा।

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे किसान, कलेक्ट्रेट ऑफिस का किया घेराव- देखें वीडियो

इस वजह से पेट्रोलियम कंपनी ने शुरू की यह व्यवस्था

भारत पेट्रोलियम के इंजिनियरिंग ऑफिसर जितेंद्र सिंह के अनुसार वह जल्द ही इस सुविधा का विस्तार पूरी तरह से करेंगे। उन्होंने बताया कि अब तक कंपनी असुरक्षित तरीके से डीजल ले जाती थी। ऐसे में घटना का डर बना रहता था। अब किसी भी संस्थान को असुरक्षित तरीके से डीजल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अभी सेक्टर 95 के शहीद रामेंद्र प्रताप सिंह पेट्रोल पंप से ऑनलाइन डिलिवरी शुरू की गई है। अधिकारी ने बताया कि डीजल ले जाने के लिए ज्यादा वाहन आने पर वे दिल्ली में भी ऐसी शुरुआत करेंगे।