18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी: Petrol-Diesel के बढ़ते दामों के बीच CNG के रेट हुए कम, दिल्ली-एनसीआर में इतने रुपये की हुई कटौती

Highlights दिल्ली और एनसीआर में अलग है सीएनजी के दाम दिल्ली के मुकाबले एनसीआर के इन क्षेत्रों में महंगी है सीएनजी, अब इतने रुपये हुई सस्ती पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़त जारी

less than 1 minute read
Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

Oct 03, 2019

cng.jpeg

नोएडा। जहां एक तरफ (Petrol) पेट्रोल और (Diesel) डीजल की बढ़ती कीमतों से वाहन स्वामी परेशान है। वहीं दिल्ली-एनसीआर (Delhi-Ncr) में सीएनजी वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है। इसकी वजह दिल्ली और नोएडा में सीएनजी के दामों में आज से घटौती होना है। दिल्ली में (CNG) सीएनजी के दाम नोएडा-गाजियाबाद के मुकाबले सस्ती है। यही वजह है कि नोएडा-गाजियाबाद में दिल्ली के मुकाबले सीएनजी पर ज्यादा रुपये घटे है।

अखिलेश का साथ छोड़ समर्थकों संग बसपा में शामिल में हुए इस मुस्लिम नेता को मायावती ने दिया ये महत्वपूर्ण पद

दिल्ली-एनसीआर में CNG के दामों में इतने रुपये की हुई गिरावट

दिल्ली में सीएनजी के दामों में 1.90 रुपये प्रतिकिलो घटौती हुई है। वहीं नोएडा, (Greater Noida) ग्रेटर नोएडा और (Ghaziabad) गाजियाबाद में सीएनजी के दामों में 2.15 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से घटौती हुई है। दाम घटने के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत 45.20 रुपये प्रतिकिलो औऱ नोएडा- गाजियाबाद में 51.35 रुपये प्रतिकिलो हो गई है। सीएनजी के ये नये दाम गुरुवाार, 3 अक्टूबर से लागू हो जाएंगे।

घर बुलाकर दोस्त के साथ किया कुकर्म, नींद खुलने पर युवक को लगा पता तो उठा लिया ये खौफनाक कदम- देखें वीडियो

इस वजह से सीएनजी के दामों में हुई कमी

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के अनुसार, घरेलू उत्पादन की लागत कम होने का फायदा ग्राहकों को दिया गया है। इसके साथ ही आधी रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक (CNG) में प्रतिकिलो एक रूपये की अतिरिक्त कटौती का लाभ भी (CNG) सीएनजी वाहन चालकों को मिलता रहेगा।