25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Coronavirus: इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करता है ‘प्याज का सेवन’

Highlights . प्याज खाने के काफी है फायदे . यह बीमारियों को करता है दूर. गर्मी में प्याज खाने से लू से भी जा सकता है बचा  

2 min read
Google source verification
pjimage-6-9.jpg

नोएडा। प्याज खाने के काफी फायदे है। यह एक तरफ जहां बीमारियों को दूर करती हैं। वहीं, लोगों के शरीर में इम्युनिटी सिस्टम को भी मजबूत करती है। देश में फैले कोरोना संकट को देखते हुए डॉक्टर इम्युनिटी सिस्टम को मजबूद करने की सलाह दे रहे है। ऐसे में प्याज काफी फायदेमंद हो सकती है।

काफी लोग प्याज का इस्तेमाल सलाद के रूप में भी करते है। यह शरीर के लिए काफी अच्छी होती है। यह कैंसर और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों को भी दूर करती है। नियमित रूप से प्याज का सेवन करने से ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। इससे शरीर में विटामिन सी की मात्रा बढ़ती है। जो कि शरीर काफी फायदा पहुंचाती है। कच्ची प्याज खाने से लोगों में कैंसर से लड़ने की क्षमता आती है। साथ ही स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। यह हड्डियों को भी मजबूत करती है।

प्याज शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। विटामिन सी की मात्रा प्याज में पर्याप्त होती है। हालांकि सब्जी में यूज होने के बाद यह खत्म हो जाती है, लेकिन कच्चे प्याज को खाने से विटामिन सी सीधे शरीर को मिलता है। इसकी वजह से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। प्याज के अंदर मौजूद क्वारेक्टीन नाम का पदार्थ कैंसर रोकने में सहायक होता है।

गर्मी में प्याज खाने के बहुत है फायदे

हालांकि, प्याज का इस्तेमाल सब्जी और दाल में किया जाता है। काफी लोग सलाद के रूप में भी प्याज खाते है। सलाद के रूप में कच्चा प्याजा खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। गर्मी में प्याज जरुर खाना चाहिए। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट तत्व गर्मी व लू से बचाता है।

ब्लड प्रेशर को करता है नियंत्रित

यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट तत्व इनफ्लेमेशन से लड़ने में मदद करता है। साथ ही कॉलेस्ट्राल के लेवल को कम करता है। दिल की बीमारियों से भी राहत देता है।