इसके लिए मरीजों के लिए वार्ड में टीवी की व्यवस्था की गई है, जिस पर वह रामायण देखकर आनंदित हो रहे हैं। इतना ही नहीं, डॉक्टरों की सलाह पर मरीज वार्ड में ही योग कर खुद को जल्दी ठीक करने में भी जुटे हैं। वहीं इससे डॉक्टरों का भी काम आसान हो रहा है। कारण, टीवी देखकर और योगा कर मरीज मानसिक रूप से कोरोना से लड़ने को तैयार हो रहे हैं। उधर, डॉक्टरों की टीम ने व्हाट्सएप पर ग्रुप भी बनाया है, जिसमें मरीज अपने समस्याओं से उन्हें अवगत करा देते हैं। जिसका हल भी मिनटों में कर दिया जाता है।