30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपने पिता से ट्रेनिंग लेकर छोटे शहर का यह खिलाड़ी बना इंडियन क्रिकेट टीम का हिस्सा, लहराया परचम

छोटे से शहर के इस खिलाड़ी ने इंडियन क्रिकेट टीम में परचम लहराया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 31 Jan 2018, 3:59 PM IST

cricketer shiva singh get training from own father

नोएडा। कहते हैं प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। तभी तो एक छोटे से शहर के खिलाड़ी ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में परचम लहराकर अपने राज्य और देश का नाम रोशन किया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं वेस्ट यूपी के मुरादाबाद के रहनेवाले 18 साल के शिवा सिंह की, जिसने अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी से टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचा दिया है।

सेमीफाइनल मैच में शिवा ने लिए दो विकेट

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय टीम की जीत में मुरादाबाद के शिवा सिंह की फिरकी का भी कमाल रहा। बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज शिवा सिंह ने दो विकेट लेकर भारतीय टीम की जीत में अहम रोल निभाया। हालांकि, इससे पहले खेले गए मैचों में शिवा सिंह को गेंद और बल्ले से कमाल दिखाने का मौका नहीं मिल पाया था। भारत की जीत और शिवा के शानदार प्रदर्शन के लिए उनके घर पर हवन भी कराया गया था, लेकिन हवन खत्म होने से पहले ही टीम इंडिया की जीत की खबर आ गई।

पिता ने दी शुरुआती ट्रेनिंग

शिवा को शुरुआती ट्रेनिंग उसके पिता अजीत सिंह ने दी है। जो कि फिलहाल एक बिजनेसमैन हैं। लेकिन, आपको बतादें कि शिवा के पिता भी रणजी खेल चुके हैं। एक इंटरव्यू में अजीत सिंह ने बताया कि बचपन में शिवा को कई खेलों से लगाव था। लेकिन, जब वो क्लास 6 में गया तो क्रिकेट के प्रति उसका रुझान ज्यादा बढ़ गया। उन्होंने बताया कि शिवा पढ़ने में कमजोर था। इसलिए, मैंने उसके सामने शर्त रखी कि अगर वो परीक्षा में पास हो जाएगा तो क्रिकेट मैच खेलने के लिए उसे कोलकाता भेज दूंगा। परिणाम यह हुआ कि क्रिकेट के प्रति उसे इतना लगाव था कि उसने परीक्षा उतीर्ण कर ली।

आईपीएल का भी रह चुका है हिस्सा

यहां आपको बता दें कि शिवा आईपीएल का भी हिस्सा रह चुका है। पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब ने उसकी बोली लगाई थी। लेकिन, शिवा एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।