नोएडा।यूपी के शो विंडो माने जाने वाले हार्इटेक शहर नोएडा में शुक्रवार तड़के बदमाशों ने आैद्योगिक सेक्टर-1 में स्थित पीएनबी बैंक पर धावा बोल दिया।बैंक की सुरक्षा में तैनात दो गार्डों के विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी।इसके साथ ही बैंक में दाखिल होने के बाद लाॅक तोड़ने में असफल होने पर बदमाश बैंक से डीवीआर उठा ले गये।वारदात का पता सुबह सात बजे गार्डों के ड्यूटी पहुंचने पर लगा।उन्होंने गार्ड रूम में रात में तैनात गार्डों को मृत पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों समेत फाॅरेंसिक टीम, डाग स्क्वाड टीम ने साक्ष्य एकत्र कर लिये है।