11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के बाद लगा ट्रैफिक जाम, कर्इ फ्लाइट कैंसल

गुड़गांव में जारी किया गया अलर्ट, दो दिन होगी अभी एेसे ही बारिश

2 min read
Google source verification

image

sharad asthana

Aug 31, 2016

barish

barish

नाेएडा।
मानसून में पिछल दाे दिनाें से रिमझिम बारिश के बाद बुधवार सुबह से एनसीआर के साथ ही वेस्ट यूपी काे भारी बारिश ने सराबाेर कर दिया। सुबह से जारी तेज बारिश के दिल्ली व एनसीआर में जगह-जगह पानी भर गया। इस कारण लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। वहीं, जलभराव ने एक बार फिर से सभी इंतजामाें की पाेल खाेल दी है। इससे ट्रैफिक सिस्टम पूरी तरह से चरमरा गया है। दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा व गाजियाबाद में लोग घंटों जाम में फंसे रहे। उधर, खराब मौसम को देखते हुए एयर इंडिया की 24 उड़ानें रद्द कर दी गर्इ हैं।




तीन घंटे से ज्यादा बारिश

दिल्ली-एनसीआर की बात करें ताे यहां सुबह से ही बारिश शुरू हाे गर्इ थी। लाेगों की आंख खुलते ही इंद्र देवता ने उनका स्वागत किया। पूर इलाके में तीन घंटे से ज्यादा समय से बारिश हो रही है। मासम विभाग की मानें तो अभी आैर बारिश हाेगी। अभी कुछ दिन आैर भी बारिश की हाेने की संभावना है।




कर्इ गांवों में बाढ़ का खतरा


वहीं, लगातार हो रही बारिश के कारण वेस्ट यूपी की नदियाें का जलस्तर बढ़ने से कर्इ गांवाें में बाढ़ की संभावना बढ़ गर्इ है। इसको लेकर कर्इ जगी अलर्ट जारी किया जा चुका है।





कर्इ इलाकाें में लगा जाम

बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक जाम लगना शुरू हो गया है। नाेएडा की बात करें तो महामाया फ्लार्इआेवर से सक्टर-14 ए तक लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। वहीं, गुड़गांव आैर गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले रास्ताें पर भी हैवी ट्रैफिक जाम लगा रहा। यहां से निकलना मुश्किल हाे रहा है।




दो दिन तक रहेगी यही स्थिति

मौसम विभाग ने आज दिन भर बारिश होने का अनुमान जताया है। बल्कि यही स्थिति अगले दो दिनों तक बनी रह सकती है। माैसम वैज्ञानिक अशाेक कुमार के अनुसार अभी कुछ दिन आैर बारिश हाेने के आसार हैं। उन्हाेंने कहा कि इस बारिश से किसी तरह का कार्इ नुकसान नहीं होगा।




गुड़गांव में अलर्ट

गुड़गांव में भी सेक्टर-4 समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरा हुआ है। पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से सड़कों पर धैर्य के साथ निकलने की अपील की है। जगह-जगह सड़क पर जमा पानी को निकालने के लिए मशीनें लगाई गई हैं।

ये भी पढ़ें

image