29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhanteras 2021: धनतेरस पर जरूर खरीदें झाड़ू, नमक और धनिया, झाड़ू खरीदते समय इन बातों का रखे ध्यान

Dhanteras 2021: धनतेरस के दिन झाडू, नमक और धनिया जरूर खरीदना चाहिए। इन तीनों चीजों को धनतेरस के दिन खरीदना शुभ माना जाता है। झाडू, नमक और धनिया के इस दिन घर पर लाने से सुख समृद्धि के साथ लक्ष्मी का वास भी हमेशा-हमेशा के लिए होता है और तो और दरिद्रता का भी नाश होता है।

2 min read
Google source verification
dhanteras_jhadu.jpg

Dhanteras 2021: धनतेरस के दिन झाडू, नमक और धनिया जरूर खरीदना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन इन खास चीजों को खरीदने से धन लाभ के साथ ही लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। ज्योतिषाचार्या अनिल शास्त्री के अनुसार धनतेरस के दिन इन चीजों को घर पर लाने के क्या लाभ होते हैं। यह जानना जरूरी है।

यह भी पढ़ें : Dhanteras 2021: धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं सोने के गहने तो रहे सावधान, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

झाड़ू खरीदते समय इन बातों का रखे ध्यान

यदि धनतेरस पर माता लक्ष्मी को आमंत्रित करना चाहते हैं तो आप एक झाड़ू के उचित उपयोग से मां लक्ष्मी को आमंत्रित कर सकते हैं। धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से धन में वृद्धि होगी और पारिवारिक क्लेश को भी ये समाप्त कर सकता है। इसके लिए कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पुरानी झाड़ू को घर से कब बाहर निकाला जाए। ऐसा माना जाता है यदि आप घर के पुराने झाड़ू को बाहर निकालते हैं तो आप अपने घर से गरीबी और दुख को दूर कर रहे हैं। वैसे तो ऐसी कई बातें हैं जिनका काफी ज्यादा महत्व है।

धनतेरस पर झाड़ू खरीद कर रख लेना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है। इतना ही नहीं शास्त्रों में इसे माता लक्ष्मी का प्रतिरूप माना जाता है। नया झाड़ू जब भी लेकर आए तो उसके हैंडल पर सफेद रंग का धागा बांधे। इससे मां लक्ष्मी स्थिर रहती है। झाड़ू पर कभी भी पैर ना मारें, क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। यदि दीपावली के दिन तीन झाड़ू को मंदिर में दान करते हैं वह भी सूर्योदय से पहले तो ऐसा करने से अस्थाई तौर पर लक्ष्मी का निवास होता है। लेकिन दान करने से पहले यह झाड़ू आपको धनतेरस पर खरीदना होगा।

पति-पत्नी के बीच बनता है मनमुटाव का कारण

मंगलवार, शनिवार और अमावस्या को झाड़ू खरीदना चाहिए। झाड़ू को हमेशा ढककर रखें और इसे किसी कोने में खड़ा ना करें। बल्कि इसके लिए अलग से एक स्थान होना चाहिए। आप इससे यूं ही रख देते हैं तो यह पति-पत्नी के बीच मनमुटाव का कारण बन सकता है। यदि आप एक साथ तीन झाड़ू खरीदते है तो यह एक अच्छा शगुन माना जाता है। ध्यान रहे कभी भी दो-चार के जोड़े में झाड़ू ना खरीदें।

साबुत धनिया खरीदने से आर्थिक स्थिति होती है अच्छी

धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदें। दीपावली की रात लक्ष्मी जी के सामने साबुत धनिया रखें। अगले दिन प्रात: साबुत धनिए को गमले में बो दें। ऐसी मान्यता है कि अगर साबुत धनिए से हरा-भरा स्वस्थ पौधा निकले तो आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहती है। अगर धनिए का पौधा पतला है तो सामान्य आय होती है। पीला व बीमार पौधा निकले या पौधा नहीं निकले है तो आर्थिक परेशानियां आती हैं।

धनतेरस पर खरीदा एक नमक का पैकेट दूर करेगा दरिद्रता

धनतेरस और दीपावली के दिन नमक का पैकेट खरीद कर घर लाएं और उसे खाना बनाने में उपयोग करें। इससे सारा साल लक्ष्मी कृपा बनी रहती है। दिवाली के रोज नमक के पानी का पोंछा लगाने से गरीबी दूर होती है।

यह भी पढ़ें : Dhanteras 2021: धनतेरस पर बन रहा त्रिपुष्कर योग, खरीदारी करने का मिलेगा तीन गुना लाभ