1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

…तो इसलिए क्लिनिक में बैठने की जगह बैंड बाजा बजाते हुए सड़क पर उतरे डॉक्टर

दूसरी बार सड़क पर उतरे डॉक्टर, बैंड बाजा लेकर जमकर किया प्रदर्शन।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 24 Apr 2018, 1:33 PM IST

doctor

मेरठ। डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है क्योंकि वह लोगों की जान बचाते हैं। वहीं अगर यही डॉक्टर क्लिनिक में बैठकर लोगों का इलाज करने की बजाय सड़कों पर बैंड बाजा बजाते दिखें तो आप भी सोच में पड़ जाएंगे। ऐसा ही कुछ नजारा था मेरठ जिले के कचहरी पुल का।

यह भी पढ़ें: मुफ्ती अहमद ने कहा, आजम खां ने किया ऐसा काम तो इस्लाम से हो जाएंगे खारिज

दरअसल, शिवलोक कॉंपलेक्स में खुली शराब की दुकान को लेकर डॉक्टरों काफी समय से आंदलोन कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार दोपहर करीब एक बजे भारी संख्या में डॉक्टर एकत्रित हुए और ढोल नगाड़ा लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। वहीं शराब की दुकान के समर्थन में आए कई लोगों के साथ डॉक्टरों की तीखी झड़प भी हुई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

यह भी पढ़ें: पोस्ट ऑफिस की इस योजना से हर महीने मिलेंगे 5500₹,ऐसे उठा सकते हैं लाभ

पहले भी कर चुके प्रदर्शन

बता दें कि पिछले दिनों ही शिवलोक कॉंपलेक्स में शराब की दुकान खुली है। वहीं इस इमारत में दर्जनों डाक्टरों की क्लीनिक भी मौजूद हैं। जिसके चलते शराबियों का यहां जमावड़ा लगा रहता है वहीं डॉक्टरों का कहना है कि इसके चलते मरीजों को खासी परेशानी होती है। इसलिए डॉक्टर इसका विरोध कर रहे हैं। इससे पहले ही पिछले शुक्रवार को भारी संख्या में डॉक्टर एवं अन्य व्यवसायियों ने सड़क पर जाम लगाया था।

VIDEO : ज्योतिषयों ने मोदी सरकार से की ये बड़ी मांग, बोले जल्द करें पूरा

शराब विरोधी पोस्टर लेकर किया प्रदर्शन

कॉंपलेक्स में खुली शराब की दुकान के विरोध में बैंड बाजा लेकर उतरे डॉक्टरों के साथ तमाम लोग भी प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान इन्होंने शराब विरोधी पोस्टर लगाकर जमकर नारेजाबी भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने इन्हें कड़ी मशक्कत के बाद शांत कराया।