8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एकल श्रीराम कथा में ‘एकल एक क्रांति’ पुस्तक का हुआ विमोचन, शिक्षा और स्वास्थ्य पर दिया जोर 

देश में समाज सुधार बेहद महत्वपूर्ण हो चुके हैं। ऐसे में एकल श्रीराम कथा के आयोजन में एक शानदार पुस्तक का विमोचन भी हुआ है। जो शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर दे रही है।

2 min read
Google source verification
Ekal shri ram katha program

Ekal shri ram katha program

Ekal shri ram katha program: एकल श्रीराम कथा का भव्य आयोजन चल रहा है। इस कथा के दौरान उच्चतम न्यायालय की जानी मानी वकील और बीजेपी नेता नाजिया इलाही खान द्वारा लिखी पुस्तक ’एकल एक क्रांति’ का भव्य विमोचन हुआ।इस किताब में देश के समाज सुधार जैसे शिक्षा और स्वास्थ्य का बड़े अच्छे तरीके से उल्लेख किया गया है। ये सभी प्रोग्राम दिल्ली के पंजाबी बाग में हुए हैं।

एकल श्रीराम कथा में हुआ पुस्तक का विमोचन

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नाज़िया इलाही खान ने बताया, “इस पुस्तक में शिक्षित स्वास्थ्य और पूरे भारत के निर्माण के लिए सच्चे दिल से कि गई सेवा शामिल है। साथ ही इसमें एकल अभियान समाज निर्माण के लिए किये जा रहे सभी कार्यों को विस्तृत रूप से बताया गया है। इसके अलावा एकल अभियान से संबधित भारत लोक शिक्षा परिषद् के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती मनाया जा रहा है। जिस पुस्तक का विमोजन हुआ है उसमें भारत लोक शिक्षा परिषद् के 25 वर्षों की यात्रा को क्रमवार तरीके से बताया गया है। इस पुस्तक में एकल द्वारा दिए जा रहे प्राथमिक शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा, संस्कार शिक्षा, जागरण शिक्षा और स्वावलंबन शिक्षा का विस्तृत उल्लेख भी किया गया है। साथ ही एकल से समाज पर पड़ने वाले सामजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक परिवर्तनों का भी उल्लेख किया गया है।

पुस्तक में सामाजिक निर्माण पर दिया गया है जोर

इस पुस्तक का विमोचन कथा व्यास परम पूज्य भाईश्री रमेश भाई ओझा जी ने किया है। उनके साथ श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष परमपूज्य स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज के सानिध्य में भारत लोक शिक्षा परिषद ट्रस्ट बोर्ड के चेयरमैन श्री लक्ष्मी नारायण गोयल जी ने भी किया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रधान श्री अखिल कुमार गुप्ता जी ने की है। पुस्तक के विमोचन के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध योग गुरु परम पूज्य स्वामी रामदेव बाबा जी ने वीडियो संदेश के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं भी दी हैं।

कई चर्चित लोग हुए शामिल

इस अवसर पर लेखिका नाज़िया इलाही खान, भारत लोक शिक्षा परिषद् ट्रस्ट बोर्ड के चेयरमैन लक्ष्मी नारायण गोयल, मुख्य संयोजक सुभाष अग्रवाल, नरेश कुमार, सुरेश कुमार जिंदल, विवेक नागपाल, मुख्य यजमान अनिल गुप्ता, मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन नीरज रायजादा, राष्ट्रीय प्रधान अखिल गुप्ता, राष्ट्रीय उपप्रधान संजीव टेकड़ीवाल, राष्ट्रीय महामंत्री राजीव अग्रवाल, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुनील गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री विजय गुप्ता, राष्ट्रीय संयुक्त कोषाध्यक्ष श्री बृजमोहन अग्रवाल, केन्द्रीय अभियान प्रभारी, एकल अभियान श्री राजेश गोयल, पश्चिमी दिल्ली चैप्टर के संरक्षक राजेश गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य डॉ कीर्ति गोयल सहित कई गणमान्य महानुभाव शामिल हुए|