
Ekal Shri Ram Katha
भारत लोक शिक्षा परिषद द्वारा शिक्षित, स्वस्थ एवं स्वावलंबी राष्ट्र निर्माण को 25 साल पूरे होने की वजह से ‘रजत जयंती वर्ष’ मनाया गया। यह आयोजन पंजाबी बाग स्टेडियम रिंग रोड नई दिल्ली में हुआ। साथ ही दिल्ली में प्रसिद्ध कथा व्यास भाईजी रमेश भाई ओझा के सानिध्य में भव्य एकल रामकथा और विशाल सहस्त्र चण्डी महायग का शनिवार को प्रोग्राम भी हुआ। विश्व के फेमस कथा व्यास भाईश्री रमेश भाई ओझा की कथा सुनने हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे। शाम की आरती में उत्तर प्रदेश के मंत्री नन्द गोपाल नन्दी भी शामिल हुए। इसे लेकर दर्शक काफी खुश हुए।
इस पूरे कार्यक्रम का शुभारम्भ भारतीय परम्परा के अनुसार दीप जलाकर हुआ। इस पूरे कार्यक्रम पर अहिंसा विश्व भारती और विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश मुनि, निर्मल पंचायती अखाड़ा एवं अखिल भारतीय संत समिति निदेशक मंडल के अध्यक्ष महंत ज्ञानदेव सिंह जी, वृंदावन के स्वामी भास्करानंद जी, एकल अभियान के प्रणेता माननीय श्याम जी गुप्त, भारत लोक शिक्षा परिषद के ट्रस्ट बोर्ड के चेयरमैन लक्ष्मी नारायण गोयल, मुख्य संयोजक सुभाष अग्रवाल, ट्रस्टी ओम प्रकाश सिंघल, विनीत कुमार गुप्ता, नरेश कुमार, सुरेश कुमार जिंदल, सुरेन्द्र पाल गुप्ता, विवेक नागपाल मुख्य यजमान अनिल गुप्ता जी, मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन नीरज रायजादा, राष्ट्रीय प्रधान अखिल गुप्ता, राष्ट्रीय उपप्रधान संजीव टेकड़ीवाल, राष्ट्रीय महामंत्री राजीव अग्रवाल, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुनील गुप्ता सहित कई बड़ी हस्तियां उपस्थित रहीं।
इस आयोजन पर 108 गांव के बच्चे जो भगवान श्रीराम का रूप धारण करके मंच पर आए थे वह आकर्षण का केंद्र रहे। एकल श्रीराम कथा के शुभारंभ से पहले ग्राम और नगर संगठन की 501 सौभाग्यशाली महिलाओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। कथा के दौरान 108 गांव के ब्राह्मणों ने हर दिन सहस्र चंडी महायाग में पूजा पाठ हवन आदि वैदिक कार्यक्रम और सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। इस आयोजन में देश भर से कई पूज्य संत, प्रतिष्ठित राजनीतिज्ञ और सामाजिक महानुभाव भी पहुंचे। इस अवसर पर शानदार एकल श्रीराम मंदिर की अलौकिक झांकी और एकल प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया है।
Published on:
30 Mar 2025 04:16 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
