नोएडा

काम की खबर: Lockdown के बीच इस नंबर पर SMS भेजकर पता करें अपना Electricity Bill

Highlights: -इस बार बिजली का बिल निकालने के लिए विद्युत कर्मचारी आपके घर नहीं आएगा -विभाग ने SMS के जरिए Electricity Bill की स्थिति का विवरण देने की व्यवस्था की है -आपको पिछले महीने का बिजली बिल पता चल जाएगा
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2020, 12:47 PM IST
bb11rots.jpeg

नोएडा। कोरोना वायरस के मद्देनजर देशभर में लॉकडाउन घोषित किया गया है। जिसके चलते लोगों को घरों से बाहर निकलने अनुमति नहीं है। इस बीच गौतमबुद्ध नगर जिले के निवासियों के मन में बिजली बिल को लेकर भी एक बड़ा सवाल है कि इस बार मीटर रीड़िंग निकालने विद्युत विभाग का कर्मचारी आएगा या नहीं। इस सबके बीच एक नंबर जारी किया गया है। जिसपर मैसेज भेजकर लोग अपना बिजली बिल पता कर सकते हैं और उसका भुगतान भी ऑनलाइन कर सकते हैं।

दरअसल, लॉकडाउन के कारण इस बार बिजली का बिल निकालने के लिए विद्युत कर्मचारी आपके घर नहीं आएगा। जिसको ध्यान में रखते हुए विभाग ने एसएमएस के जरिए बिजली बिल की स्थिति का विवरण देने की व्यवस्था की है। जिससे आपको अपने पिछले महीने का बिजली बिल पता चल जाएगा, ताकि आप उसका भुगतान कर सकें। वहीं अगर बिल में किसी तरह की समस्या आपको लगती है तो उसका समाधान लॉकडाउन खुलने के बाद विभाग द्वारा कर दिया जाएगा।

बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर वीएन सिंह के अनुसार लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर ये अस्थाई व्यवस्था की गई है। लोगों को किसी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी। एसएमएस पर बिल प्राप्त होने पर लोग यूपीपीसीएल की वेबसाइट पर जाकर या अन्य ऑनलाइन वैलेट एप के माध्यम से बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं। रीडिंग में अगर किसी तरह की समस्या किसी को होती है तो उसका समाधान लॉकडाउन खुलने पर कर दिया जाएगा।

ऐसे पता करें अपना बिल

बिजली का बिल पता करने के लिए अपने मोबाइल में मैसेज ऑप्शन में जाएं। वहां पर Bill स्पेस अपने बिजली कनेक्शन का नंबर (Consumer Number) टाइप करें। फिर इस मैसेज को 5616195 पर भेज दें। इसके बाद आपको एसएमएस के जरिए आपके पिछले महीने का बिल प्राप्त हो जाएगा।

Updated on:
9 Apr 2020, 12:47 PM IST
Published on: