1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेमस यू-ट्यूब स्टार की लैंबोर्गिनी ने नोएडा के सड़क पर मचाया तांडव, मुश्किल में फंसे इंफ्लुएंसर?

नोएडा में तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी ने फुटपाथ पर बैठे मजदूरों को रौंद दिया। कार इंफ्लुएंसर मृदुल तिवारी की है। मृदुल के यू-ट्यूब पर 1.87 करोड़, इंस्टाग्राम पर 30 लाख फॉलोअर हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

नोएडा

image

Aman Pandey

Mar 31, 2025

Youtuber mridul tiwari lamborghini, mridul tiwari, themridul, lamborghini accident noida, noida lamborghini crash, lamborghini, accident with mridul car, mridul videos, यूट्यूबर मृदुल तिवारी लैंबॉर्गिनी, लैंबॉर्गिनी हादसा नोएडा, लैंबॉर्गिनी, मृदुल तिवारी, मृदुल की कार से हादसा, मृदुल की वीडियो

नोएडा सेक्टर - 94 स्थित चरखा गोलचक्कर के पास फुटपाथ पर बैठे श्रमिकों को तेज रफ्तार से आ रही लैंबोर्गिनी कार ने टक्कर मार दी। घटना में दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का नजदीक के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार को कब्जे में ले लिया है। घायल श्रमिकों की पहचान झारखंड निवासी रंभू और डीजैन रविदास के रूप में हुई है।

घायलों के परिजनों की तरफ से अभी तक शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। कार सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मृदुल तिवारी की बताई जा रही है।

हादसा टेस्ट ड्राइव करते समय हुआ

कार राजस्थान के अजमेर का रहने वाला दीपक कुमार ( 23 ) चला रहा था। पुलिस का कहना है कि दीपक गाड़ियों को खरीदने और बेचने का काम करता है। वह इटावा के मूल निवासी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मृदुल तिवारी से लैंबोर्गिनी खरीदने के लिए आया था। वर्तमान में मृदुल नोएडा के सुपरनोवा सोसाइटी में रहता है। हादसा टेस्ट ड्राइव करते समय हुआ है।

आसपास के लोगों ने ड्राइवर को दबोचा

पुलिस का दावा है कि कार चालक ने पूछताछ के दौरान बताया कि अचानक से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और उसने श्रमिकों को चपेट में ले लिया। चालक भागने की फिराक में था पर घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।

यू-ट्यूब पर 1.87 करोड़, इंस्टाग्राम पर 30 लाख फॉलोअर

सोशल मीडिया मृदुल तिवारी के इंस्टाग्राम पर 30 लाख और यू-ट्यूब पर 1.87 करोड़ फॉलोअर हैं। वहीं जिस कार से हादसा हुआ है भारत में उसकी कीमत चार करोड़ रुपये से नौ करोड़ रुपये तक है।

Story Loader