नोएडा। हर शुक्रवार की तरह इस बार भी देश भर के सिनेमा घरों में फिल्म रिलीज हो रही है लेकिन इस बार एक साथ कई फिल्मों की टक्कर होनी है। इसमें सबसे ज्यादा जो चर्चा में हैं वो फन्ने खान और मुल्क हैं। फन्ने खान में जहां एशवर्या राय, राजकुमार राव और अनिल कपूर का जादू देखने को मिलेगा, वहीं अनुभव सिन्हा की फिल्म 'मुल्क' में ऋषि कपूर और तापसी पन्नू नजर आएंगे। लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियों में है। जहां लोग रिलीज से पहले ही फिल्म को ऑनलाइन देखने और डाउनलोड करने के लिए साइट्स खंगाल रहे हैं।