
दिल्ली-नोएडा और चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा बंदोबस्त तगड़ा कर दिया गया है। नोएडा से दिल्ली जाने वाले DND फ्लाईओवर के साथ चिल्ला और कालिंदी कुंज बॉर्डर पर भयंकर ट्रैफिक जाम है। बॉर्डर से संसद की मार्च करने के लिए निकले किसानों को दिल्ली के पास इन्हीं बॉर्डरों पर भारी बैरिकेडिंग लगाकर आगे बढ़ने से रोक दिया गया है।
बॉर्डर एरिया में यूपी और दिल्ली दोनों प्रदेशों के पुलिस के जवान तैनात हैं। किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर चेतावनी जारी की है। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन हेल्पलाइन के लिए मोबाइल नं०-9971009001 जारी किया गया है। आइए नीचे किसानों से जुड़े मुद्दों को एक-एक करके जानते हैं…
किसानों को महामाया फ्लाईओवर के पास रोका गया
यूपी बॉर्डर से संसद की तरफ मार्च कर रहे किसानों को पुलिस ने नॉएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास रोक दिया है। दलित प्रेरणा स्थल पर किसानों की भीड़ जुटने लगी है। पुलिस ने बैरिकेडिंग के मदद से भीड़ को कंट्रोल करने की पूरी कोशिश की है। दलित प्रेरणा स्थल नोएडा के सेक्टर-18 के पास पड़ता है। इस स्थिति में सेक्टर-18 से ग्रेटर नोएडा की तरफ जाने वाले लोगों को भयंकर जाम का सामना कर पड़ सकता है। ग्रेटर नोएडा से दिल्ली या सेक्टर-18 की तरफ आने वाले लोगों को बहरी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
हांफ रहा है ट्रैफिक सिस्टम
आज सुबह से ही दिल्ली-NCR के कई मुख्य रास्तों पर किसानों के दिल्ली मार्च के कारण ट्रैफिक जाम देखा जा रहा है। दिल्ली से नोएडा की ओर जा रहे लोग ऑफिस पहुंचने में ठहर रहे हैं और गाजियाबाद से दिल्ली की दिशा में जा रहे लोगों को यूपी गेट और एनएच-9 पर जाम का सामना करना पड़ रहा है। गाजियाबाद के क्षेत्र में जीटी रोड और मोहन नगर रोड पर ट्रैफिक स्लो चल रहा है। नोएडा से सेक्टर-18 की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी सुबह से ही ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है।
किसानों के दिल्ली प्रवेश के कारण बॉर्डर एरिया में दिल्ली पुलिस की बेरेकेडिंग के कारण यहां के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं, और जीटी रोड, यूपी गेट, महाराजपुर और ज्ञानी बॉर्डर की दिशा में सुबह से ही जाम में फंसे वाहनों का सामना हो रहा है। इंदिरापुरम के इंटर्नल रास्तों पर भी ट्रैफिक का दबाव महसूस हो रहा है और गौर चौराहे पर भी लोग ट्रैफिक में फंसे हुए हैं।
Published on:
08 Feb 2024 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
