17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाप-बेटी का पवित्र रिश्ता तार-तार, रेप की घटना के बाद पिता फरार

Highlights नाबालिग बेटी ने लगाया पिता पर आराेप घटना के बाद से आरोपी पिता फरार

less than 1 minute read
Google source verification
Rape

Rape

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

नाेएडा। बाप और बेटी के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आयई है। नाबालिग बेटी से रेप के आराेप के बाद पिता फरार हाे गया। घटना थाना फेस-3 थाना क्षेत्र की है। यहां एक अनधिकृत कालोनी में रह रहे पिता पर अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस से की थी। दिल्ली पुलिस से मिली सूचना के बाद अब नोएडा पुलिस ने रेप और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। इस मामले फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिये गए है।

यह भी पढ़ें: दो समुदाय के युवक-युवती की दोस्ती को लेकर हाशिमपुरा में फिर से बवाल, 1982 में भी भड़का था सांप्रदायिक दंगा

पुलिस उपायुक्त ( महिला सुरक्षा ) वृंदा शुक्ला ने बताया कि नोएडा थाना फेस-3 क्षेत्र की एक अनधिकृत कालोनी में रह रहे युवक पर अपनी बेटी के साथ रेप करने का आराेप लगा है। रेप का शिकार हुई बच्ची की उम्र 11 वर्ष है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है घटना के बाद से आराेपी फरार है।

यह भी पढ़ें: नाेएडा में कपड़े की फ़ैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे

वृंदा शुक्ला ने यह भी बताया कि पीड़िता ने पिता के इस कुकृत्य की शिकायत दिल्ली पुलिस से की थी। दिल्ली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत नोएडा पुलिस को भेज दी। शिकायत के आधार पर नोएडा के थाना फेज 3 में रेप और पुॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। आराेपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।