
छठ मनाने जा रहे यात्रियों से भरी पैसेंजर बस में लगी आग
Fire in Passenger Bus: दिल्ली से सटे नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर छठ मनाने जा रहे यात्रियों से भरी पैसेंजर बस में आग लग गई। आग लगने से बस में बैठे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि किसी भी यात्री को नुकसान नहीं हुआ है। सभी सुरक्षित हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है। यह घटना शाम करीब 07:50 बजे की है। नोएडा में बस में आग लगने की आज की ये दूसरी घटना है।
बस में आग की ये दूसरी घटना
इससे पहले आज दोपहर करीब 2:30 बजे नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर बस में आग लग गई। अफरातफरी मचने के बाद यात्रियों ने बस से कूद कर अपनी जान बचाई। हालांकि, पहले वाली घटना में भी किसी तरह की कोई नुकसान की सूचना नहीं थी।
Published on:
15 Nov 2023 08:33 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
