नोएडा. गौतमबुद्धनगर जिले में फ्लैट बॉयर्स की समस्या कम नहीं हो रही है। बीजेपी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद में फ्लैट बॉयर्स की समस्या को सुलझाने का दावा किया था। सरकार ने नोएडा, ग्रेनो व यमुना अथॉरिटी के बायर्स की समस्याओं के समाधान के लिए शहरी विकास मंत्रालय व आवास के सचिव दुर्गा प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था। समिति भी पूरे मामले में बॉयर्स का पक्ष सुन चुकी है। इसके अलावा यूपी के तीन मंत्रियों की समिति भी पूरे मामले को हल कराने के प्रयास में जुटी है। लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी बॉयर्स की समस्या नहीं सुलझ रही है।