
नोएडा. MBBS में एडमिशन और डिग्री देने के नाम पर सैकड़ों लोगों से 65 लाख रुपये की ठगी करने वाले गैंग का नोएडा एक्सप्रेस-वे पुलिस ने खुलासा किया है। बताया जा है कि यह गैंग फर्जी काॅल सेंटर के जरिये एमबीबीएस की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं का देश के नामी मेडिकल काॅलेज में दाखिले के नाम पर से लाखों रुपये ऐंठ लेता था। इन्होंने हाल में अपने एक साथी को भेद खुलने के डर से कार से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था।
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक आरोपी नीरज कुमार सिंह निवासी बिहार एक हत्या के मामले में फरार चल रहा था। वहीं पुलिस गिरफ्त में आए दो आरोपियों के नाम निखिल गौरव और धीरेंद्र कुमार शर्मा हैं। वहीं पुलिस इनके चार साथियों एसएस मसरूल, विकास सिंह, अभिषेक आनंद और राजेश कुर्मी की तलाश में जुटी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से एक लाख रुपये नगद, महत्वपूर्ण दस्तावेज के साथ हत्या में इस्तेमाल कार के अलावा 8 मोबाइल भी जब्त किए हैं।
Published on:
25 Sept 2019 05:29 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
