
up police
नोएडा। हार्इटेक शहर में इन दिनों एक एेसा गैंग सर्क्रिय हो गया है। यह गैंग पुलिस का आर्इ कार्ड दिखाकर महिलाआें को झांसे में लेकर गहने उतरवा लेता है। जब तक महिला कुछ समझपाती है। बदमाश फरार हो जाते है। यह घटनाएें दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में सुबह आठ बजे आैर ठीक तीन घंटे बाद सेक्टर-40 में हुर्इ। दोनों ही मामलों में बदमाशों ने ज्वैलरी पहनकर घर लौट रही महिलाआें को अपना शिकार बनाया। बदमाशों ने खुद को पुलिस बताकर महिलाआें का लूट का डर दिखा एक चेन व चार सोने की चूड़ियां लूट ले गए। दोनों घटनाएं मंगलवार को दिनदहाड़े हुई। दोनों पीड़ितों की तहरीर पर बुधवार शाम को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खुद को पुलिस बताकर बदमाशों ने एेसे लूटे गहने
सेक्टर-25 निवासी सत्येंद्र प्रधान एक एमएनसी कंपनी में अधिकारी हैं। उनकी पत्नी पल्लवी प्रधान गृहिणी हैं। पल्लवी ने बताया कि मंगलवार सुबह 8:40 बजे अपने बेटे को बाल भारती पब्लिक स्कूल छोड़ने गई थी। वहां से वह पैदल लौट रही थी। सेक्टर-25 चाइनीज खोखे के पास एक शख्स ने आवाज देकर कहां कि आपको सर बुला रहे हैं। जब वह पीछे मुड़ीं तो तीन लोग खड़े थे। उनमें से एक ने पुलिस का आई कार्ड दिखा बोला कि हमलोग सादे कपड़ों में पुलिस वाले हैं। सेक्टर-25 में बड़ा हादसा हो गया है और अपने कंगन को पर्स में उतार कर रख लीजिए। जैसे ही वह कंगन उतारने लगी तो बदमाशों ने कहा हम कागज में लपेट कर दे देते हैं। इस दौरान बदमाश कंगन लेकर भाग गए। आपकों बता दें कि यहां इससे पहले भी एेसी वारदात हो चुकी है।
मार्केट से घर जा रही महिला को बनाया शिकार
वहीं दूसरी वारदात कोवताली सेक्टर-39 क्षेत्र में हुर्इ। यहां बदमाशों ने सेक्टर-40 निवासी प्रतिभा जैन को अपना निशाना बनाया। प्रतिभा मंगलवार सुबह 11.30 बजे सेक्टर-40 मार्केट से दूध व ब्रेड लेकर लौट रही थीं। घर से दो मकान पहले पांच लोगों ने रोक लिया। उनलोगों ने प्रतिभा से कहा कि पुलिस ने ज्वेलरी पहनकर चलने से रोक लगा दिया है और हमलोगों को इसे देखेने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके बाद बदमाशों ने प्रतिभा से चार चूड़ियां व एक सोने की चेन उतरवा ली और लेकर भाग गए। इसके बाद पीड़िता ने अपने घरवालों व पुलिस को सूचना दी।
Published on:
10 Nov 2017 01:22 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
