
मेरठ। इन दिनों लगातार महिलाओं व लड़कियों के साथ हो रही घटनाओं ने देश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं प्रदेश के मेरठ जिले का एक ऐसा मामले सामने आया है जिसमें गैंगरेप के बाद भी कई महीनों तक लड़की चुप रही। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हुआ जिससे यह मामला सबसे सामने आया और इसने लोगों को हैरान कर दिया है।
यह भी पढ़ें: ये है देश का सबसे बड़ा पराठा, 1886 से बना रहे लोग
मामला खरखौदा क्षेत्र का है जहां 16 वर्षीय दलित युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। वहीं इसमें चौंकाने वाली बात यह है कि पीड़िता ने बदनामी के डर से पिछले पांच महीने से किसी को इसके बारे में नहीं बताया। जबकि यह घटना पिछले साल दिसंबर की है। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई थी और उसे अबॉर्शन तक कराना पड़ा था।
रेप कर बनाया वीडियो
पुलिस का कहना है कि पांच महीने पहले युवती को घर में अकेला देख दो युवकों ने उसके साथ रेप किया और उसकी वीडियो बनाई ताकि वह उसे ब्लैकमेल कर सके। वहीं बदनामी के डर से पीड़िता चुप रही।
यह भी पढ़ें: मुफ्ती अहमद ने कहा, आजम खां ने किया ऐसा काम तो इस्लाम से हो जाएंगे खारिज
अबॉर्शन के बाद बीमार रहने लगी युवती
इस बीच युवती के गर्भवती होने पर आरोपियों ने जबरन उसका अबॉर्शन करा दिया। जिसका युवती पर बुरा असर पड़ा और वह मानसिक व शारीरिक रूप से कमजोर हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उससे पूछताछ की तो युवती ने अपनी आपबीती बताई। जिसके बाद युवती के पिता ने शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें : ये लोग नहीं करें बेल के जूस का सेवन, हो सकती है परेशानी
पंचायत 3 लाख में कर रही थी मामला रफा-दफा
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि पंचायत द्वारा गैंगरेप मामले में समझौते की खबर मिली थी। जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली कि पंचायत तीन लाख रुपये में मामला रफा दफा करने का दबाव परिवार पर बना रही थी।
Published on:
24 Apr 2018, 6:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.