
नोएडा। कासना पुलिस ने रविवार को दिनदहाड़े हुई मुठभेड़ के बाद एक शातिर गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली से घायल बदमाश को नोएडा के जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बदमाश पर अपहरण और तीन करोड़ की फिरौती के मामले में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ के दौरान एक कांस्टेबल भी बदमाश की गोली से जख्मी हुआ है। उसे ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
25 हजार रुपये का घोषित था इनाम
पुलिस की गोली से घायल बदामश का नाम रॉबिन है। वह अपहरण और तीन करोड़ की फिरौती के मामले में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। कासना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश वारदात को अंजाम देने के लिए आने वाले हैं। इस सूचना पर कासना थाने के एसएचओ बृजेश कुमार वर्मा ने टीम के साथ चुहड़पुर अंडरपास के पार घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक बाइक पर दो लोग आते दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बदमाशों की एक गोली कांस्टेबल अनिल कुमार को लगी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें मेरठ निवासी रॉबिन के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया।
यह भी पढ़ें: अमित शाह के जाते ही इस भाजपा सांसद के स्कूल में चली गोली, युवक की हत्या
कासना थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं
सीओ ग्रेटर नोएडा अमित किशोर ने बताया कि रॉबिन पर गौतमबुद्ध नगर के कासना थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं। उस पर गैंगस्टर भी लगाया गया था। पकड़े गए बदमाश रॉबिन के पास से एक बिना नंबर की बाइक, एक तमंचा और चार कारतूस बरामद हुए हैं। वह गैंगस्टर में वांछित था और पुलिस को उसकी काफी दिन से तलाश थी। घायल बदमाश को नोएडा के जिला अस्पताल और सिपाही को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में दाखिल कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है की गोली पैर मे लगी है।
पिछले साल किया किया था अपहरण
सीओ अमित किशोर ने बताया कि बीते वर्ष ग्रीनवुड सोसायटी में रहने वाले अशोक गुप्ता के अपहरण और तीन करोड़ रुपये की फिरौती मामले में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि मौके से फरार बदमाश के बारे में जानकारी की जा रही है।
Published on:
23 Apr 2018 10:35 am
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
