23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दरोगा ने युवती से लाइसेंस दिखाने को कहा तो उसने भरी सड़क पर कर दी यह हरकत, पुलिसकर्मी रह गए दंग

अॉपरेशन चक्रव्यूह के तहत गाजियाबाद के चौधरी मोड़ पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने रोका था स्कूटी सवार युवती को
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 21 Apr 2018, 3:28 PM IST

Ghaziabad News

नोएडा। पुलिस आजकल ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत सघन चेकिंग में जुटी हुई है। इसके तहत रोजाना कई गाड़ियों के चालान भी काटे जा रहे हैं। शुक्रवार को गाजियाबाद में चेकिंग के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जो पूरे दिन जनपद में चर्चा का विषय बना रहा। दरअसल, गाजियाबाद में चेकिंग के दौरान एक युवती गुस्से में दरोगा को थप्पड़ मार दिया। हालांकि, बाद में मामला बढ़ने पर उसने इसके लिए माफी मांगी। फिलहाल मामले में कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें:अखिलेश यादव दबंग नेता मदन चौहान को यहां से दे सकते हैं लोकसभा चुनाव का टिकट

चौधरी मोड़ पर चेकिंग कर रही थी टीम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अॉपरेशन चक्रव्यूह के तहत शुक्रवार को पुलिस टीम गाजियाबाद के चौधरी मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इस दाैरान टीम ने स्कूटी सवार एक युवती को चेकिंग के लिए रोका। युवती ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था। इस पर चेकिंग कर रहे दरोगा ने युवती से गाड़ी के कागज और लाइसेंस दिखाने को कहा। बताया जा रहा है कि युवती नाबालिग थी। उसके पास स्कूटी के पेपर और लाइसेंस नहीं मिले।

यह भी पढ़ें:यूपी के इन जिलों में हुई पानी की कमी, सुबह एक घंटे होगी नलकूपों से आपूर्ति

भरी सड़क पर मारा दरोगा को थप्पड़

इस पर दरोगा ने चालान काटने की बात कही। युवती ने दरोगा से चालान न करने के लिए कहा। इसके बाद दरोगा ने युवती से उसके परिजनों को बुलान के लिए कहा। इस पर वह नाराज हो गई और दरोगा से भिड़ गई। कहासुनी के दौरान मामला इतना बढ़ा कि युवती ने दरोगा को भरी सड़क पर थप्पड़ जड़ दिया।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस शहर से महज 20 मिनट में पहुंच सकेंगे एम्स , तैयार हुआ ऐसा बेहतरीन रोड

युवती के परिजनों ने मांगी माफी

इसके बाद मामला और बिगड़ गया। पुलिस ने फौरन युवती के परिजनों का नंबर लेकर उन्हें फोन कर दिया। सूचना मिलते ही लड़की के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। वहां उन्होंने दरोगा से युवती की तरफ से माफी मांगी। इतना ही नहीं उन्होंने आश्वासन दिया कि आइंदा से युवती बिना लाइसेंस के स्कूटी नहीं चलाएगी। हालांकि, दरोगा ने युवती का चालान कर दिया लेकिन मामले में और कोई कार्रवाई नहीं की गई। घंटाघर कोतवाली के प्रभारी जयकरण सिंह के मुताबिक, मामले की जानकारी नही है। इसके संबंध में जानकारी ली जा रही है। किसी रूप से गलती को सहन नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: बुआ ने भतीजी के साथ किया ऐसा काम कि सुनकर रिश्ता भी हो जाएगा शर्मसार