1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुआ ने भतीजी के साथ किया ऐसा काम कि सुनकर रिश्ता भी हो जाएगा शर्मसार

मासूम लड़की की शादी एक अधेड़ से कर दी गई। लड़की का आरोप है की बुड्ढे आदमी ने उसके साथ 2 दिन तक रेप किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 21 Apr 2018, 2:34 PM IST

moradabad

मुरादाबाद: महिला सुरक्षा के लाख दावों के बावजूद भी महिलायें और बेटियां कहीं महफूज नहीं हैं।कुछ ऐसा ही मामला एक बार फिर सामने आया है। जनपद के मूढापांडेय थाना क्षेत्र में पुलिस ने 14 साल की लड़की को बरामद किया है। ये लड़की मूल रूप से कुशीनगर की रहने वाली है। लड़की कुशीनगर में ही कक्षा 9 की छात्रा है। लड़की का आरोप है की उसे उसकी बुआ की लड़की शादी का सामान लेने के बहाने घर से ले गई। जिसके बाद उसने नाबालिग लड़की को अपने पिता और एक अन्य महिला के हवाले कर दिया। जहा से वो लोग लड़की को रामपुर ले आये। रामपुर में मासूम लड़की की शादी एक अधेड़ से कर दी गई। लड़की का आरोप है की बुड्ढे आदमी ने उसके साथ 2 दिन तक रेप किया। इस दौरान वापस जाने की ज़िद पर उसके साथ मारपीट भी की गई। फिलहाल पुलिस ने लड़की को चाइल्ड लाइन के हवाले कर अपना पल्ला झाड़ लिया है।

देश की सबसे लंबी एलिवेटिड रोड के बाद अब सांसद ने केंद्र से दिलाया ये तोहफा

देश के इस प्रसिद्ध ज्योतिषी ने की भविष्यवाणी, ये होंगे देश के अगले प्रधानमंत्री

मूढापांडेय पुलिस के पास 14 साल की एक नाबालिग लड़की को ग्रामीण देकर गए। लड़की बेहद बदहवास हालत में ग्रामीणों को मिली थी। लड़की से पूछताछ में उसने अपने को कुशीनगर के थाना रंकोला का बताया। वो रकोला के सिरहा विजयपुर गांव की रहने वाली है। लड़की का कहना है की उसके पिता दुबई में काम करते थे। कुछ समय पूर्व ही घर आये है। नाबालिग लड़की कुशीनगर में ही एक स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा है। लड़की से पूरी घटना सुनने के बाद उसे चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया है। लड़की ने बताया की उसकी बुआ उसे बहला कर ले आई और जबरदस्ती उसकी शादी एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति से कर दी।

मेरठ के होटल में दो विदेशी युवतियाें समेत 17 पकड़े, यहां हो रहा था यह काम

ओला कैब में महिला वकील के साथ हुआ कुछ ऐसा कि निकल गई चीख

चाइल्ड लाइन प्रभारी श्रद्धा शर्मा ने बताया कि उन्हें ये लड़की मूंडापाण्डेय पुलिस ने सौंपी है। इसके परिजनों का सुराग लगाने के साथ ही पुलिस से इसके साथ जो भी गलत काम हुआ है उस पर कार्यवाही की बात कही मांग की जा रही है।