1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शर्मनाक:युवती से रेप कर पति को वीडियो दिखाकर दिलाया तलाक,पीड़िता ने लगाई पुलिस से गुहार

महिला ने पुलिस से शिकायत की है की दूसरे समुदाय के तीन युवकों से दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। जिसके बाद पति ने महिला को तलाक दे दिया।

2 min read
Google source verification
moradabad

मुरादाबाद: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक सनसनी खेज मामला सामने आय है। जिसमें एक महिला ने पुलिस से शिकायत की है की दूसरे समुदाय के तीन युवकों से दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। इसके बाद उसका निकाह अमरोहा हो गया। आरोपी युवकों ने वहां भी उसे नहीं छोड़ा और उसके पति को वीडियो दिखाकर तलाक देने की धमकी दी। नहीं तो जान से मारने की बात कही। यही नहीं पति से ये भी कहा कि महिला के पेट में उसका बच्चा है। जिसके बाद पति ने महिला को तलाक दे दिया। इस सबसे आजिज पीडिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाईं है। फ़िलहाल अभी तक किसी की गिरफ़्तारी नहीं हो सकी।

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि मच गया बवाल

Shameful: रेप के बाद गर्भवती होने के बाद हुर्इ यहां पंचायत, अस्मत पर तीन लाख का फैसला

थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी पीडिता ने पुलिस को दी शिकायत में की है कि आरोपी युवक दूसरे समुदाय का है। और वॉप जबरन उससे शादी करना चाहता था। जब मना कर दिया तो एक दिन अपने दो दोस्तों के साथ जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीडिता को चुप रखा। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने उसकी शादी अमरोहा में कर दी। लेकिन आरोपियों ने वहां भी पीछा नहीं छोड़ा और उसके पति को धमकी देकर उसे तलाक दिलवा दिया। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने उसके पति और ससुरालियों को ये भी बताया कि वो गर्भवती है। लेकिन जब अल्ट्रासाउंड करवाया तो वो गर्भवती नहीं निकली। दबंगों ने जीना दुश्वार कर दिया तो अब हारकर पुलिस के पास पहुंची है।

रुपयों के लिए पहले हाई प्रोफाइल लड़के से बढ़ाया दोस्ती का हाथ फिर किया...

अखिलेश यादव दबंग नेता मदन चौहान को यहां से दे सकते हैं लोकसभा चुनाव का टिकट

वहीँ इंस्पेक्टर सिविल लाइन अजित सिंह ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर दे दी है। मामला दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही सभी आरोपियों कपो गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यहां बता दें की शुक्रवार रात ही शहर की पाकबाडा पुलिस ने रेप का वीडियो बनाने व् वायरल करने पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था और फिर ये मामला आने से पुलिस की एकाएक चुनौती बढ़ गयी है।

बड़ी खबरें

View All

मुरादाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग