1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव दबंग नेता मदन चौहान को यहां से दे सकते हैं लोकसभा चुनाव का टिकट

गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से 2002 से 2012 तक लगातार तीन बार विधायक रह चुके हैं समाजवादी पार्टी के मदन चौहान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 21 Apr 2018, 10:39 AM IST

madan chauhan

नोएडा। अगले लोकसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने कमर कस ली है। इसको लेकर कई दिग्गजों की लोकसभा सीटों के लिए भी चर्चा शुरू हो गई है। जैसे रालोद सुप्रीमो अजित सिंह के मुजफ्फरनगर, जयंत चौधरी के बागपत और बसपा अध्यक्ष मायावती के बुलंदशहर से चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा है। इसी कड़ी में अब एक नाम और जुड़ा है, वह है सपा के दबंग नेता मदन चौहान का। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सपा उन्हें गौतमबुद्धनगर से टिकट दे सकती है।

यह भी पढ़ें:जामा मस्जिद से मुस्लिम धर्मगुरुओं ने किया ये बड़ा ऐलान

तीन बार विधायक रहे हैं मदन

मदन चौहान गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से 2002 से 2012 तक लगातार तीन बार विधायक रह चुके हैं। सपा नेता अशोक चौहान के मुताबिक, पार्टी की तरफ से मदन चौहान को गौतमबुद्ध नगर व अमरोहा सीट से टिकट देने को कहा गया है। इसके लिए उनका नाम भेजा गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मदन चौहान गौतमबुद्ध नगर से चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं। इसकी वजह यह है कि यह क्षेत्र ठाकुर बाहुल्य है और मदन चौहान की इस वर्ग पर अच्छी पकड़ है। साथ ही गठबंधन होने की स्थिति में उनकी जीत यहां से लगभग तय हो जाएगी क्योंकि बसपा का वोट भी उन्हें मिल सकता है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा व कांग्रेस के गठबंधन के कयास लगाए जा रहे हैं। मायावती इसको लेकर संकेत भी दे चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी में बड़ा हादसा: बच्चे ने खोला हैंड ब्रेक तो नाले में गिरी सूमो, शादी में जा रहे 6 लोगों की मौत

अमर सिंह के करीबी रह चुके हैं मदन चौहान

मदन चौहान अमर सिंह के भी करीबी रह चुके हैं। उन्होंने 2002 में गढ़ से राम नरेश रावत को पराजित कर यह सीट भाजपा से छीनी थी। इसके बाद वह वहां से लगातार बार विधायक रहे। हालांकि, सपा उन्हें अमर सिंह का करीबी मानते हुए पार्टी से निकाल निलंबित भी चुकी है। लेकिन 2012 विधानसभा चुनाव में मदन चौहान ने सपा में जोरदार वापसी की और बसपा के हाजी शब्बन को करारी शिकस्त दी। इसके बाद सपा अध्यक्ष यादव ने उन्हें राज्य मंत्री का तोहफा दिया था।

यह भी पढ़ें: स्वामी दीपांकर काे सहारनपुर आने पर धमकी, जानिए क्या बाेली पुलिस

बसपा प्रत्याशी के छूटे पसीने

वहीं, बसपा ने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से पिछले साल ही वीरेंद्र ढाड़ा का नाम घोषित कर दिया था। इसके बाद उन्होंने बैनर व होर्डिंग्स पर अपना पैसा भी खर्च किया। लेकिन अब मदन चौहान का नाम सामने आने से उनके पसीने छूटने लगे हैं। क्योंकि गठबंधन होने की स्थिति में उनका टिकट कट सकता है।

यह भी पढ़ें: कमिश्नर ने सभी डीएम को दिए ये कड़े निर्देश, भूमाफियाआें में मच गया हड़कंप