1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ध्यान गुरु स्वामी दीपांकर को मिली धमकी, लखनऊ से सहारनपुर तक अलर्ट

धमकी मिलने केबाद स्वामी दीपांकर ने डीजीपी को ट्वीट करके बताया पूरा मामला लखनऊ से लेकर सहारनपुर तक पुलिस अलर्ट  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 21 Apr 2018, 3:46 PM IST

saharanpur news

swami dipankar tweet for yogi aadityanath

सहारनपुर।
अंतर्राष्ट्रीय ध्यानगुरु स्वामी दीपांकर को इंटरनेशनल कॉल से मिली धमकी के बाद सहारनपुर एक बार फिर से सुर्खियों है। 22 अप्रैल को स्वामी दीपांकर को भगवान परशुराम जयंती के एक प्राेग्राम में सहारनपुर पहुंचना है और इसी को लेकर उन्हें धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने साफ कहा है कि अगर वह भगवान परशुराम की जयंती के सहारनपुर में आयोजित होने जा रहे प्रोग्राम में पहुंचे तो इसका अंजाम भुगतने के लिए भी तैयार रहें। इस धमकी के बाद से सहारनपुर इस बार भगवान परशुराम की जयंती को लेकर सुर्खियों में आया है। स्वामी दीपांकर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ आैर उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखिया आेपी सिंह समेत सहारनपुर पुलिस को ट्वीट करके इस पूरी घटना की जानकारी दी है। इसके बाद से पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है और खुफिया तंत्र को भी अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस की नजर अब सहारनपुर में 22 अप्रैल को आयोजित होने जा रही भगवान परशुराम की जयंती पर है इस प्रोग्राम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद पहले ही जताई जा रही थी।
सहारनपुर में समस्त ब्राह्मण और त्यागी समाज की ओर से 22 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रोग्राम में त्यागी ब्राह्मण समाज ने दीपांकर ध्यान फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष स्वामी दीपांकर महाराज को मुख्य अतिथि के रुप में न्योता दिया है। यह प्रोग्राम दिल्ली रोड स्थित सीजंस बैंकट हॉल में होगा और प्रोग्राम से पहले गांधी पार्क से एक शोभायात्रा निकाली जाएगी।


इंटरनेट से आई है कॉल
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि स्वामी दीपांकर काे इंटरनेट कॉल आई है और इंटरनेट कॉल को ट्रेस करना थोड़ा मुश्किल होता है इसमें समय लगता है। पुलिस इस पर काम कर रही है जल्द ही इस कॉलर को ट्रेस कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि स्वामी दीपांकर को सहारनपुर में पूरी सुरक्षा दिए जाने के सभी इंतजाम पक्के कर लिए गए हैं खुफिया तंत्र भी अलर्ट है और सहारनपुर पुलिस उनको पर्याप्त सुरक्षा देगी।


जानिए क्या धमकी मिली है स्वामी दीपांकर को
धमकी देने वाले ने कॉल करके स्वामी दीपांकर को कहा है कि अगर वह सहारनपुर में आयोजित होने जा रहे त्यागी ब्राह्मण समाज के प्रोग्राम में शामिल होंगे तो उन्हें इसका भयंकर अंजाम भुगतना होगा खोल रही है अभी कहा है कि अगर वह नहीं माने तो ऐसा भी हो सकता है कि उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ जाए इस धमकी के बाद स्वामी दीपांकर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के पुलिस मुखिया समेत सहारनपुर पुलिस को ट्वीट करके इस पूरी घटना की जानकारी दी है और इसके बाद से ही पुलिस अलर्ट है।