1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर इसलिए दे दी जान, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

4 साल पहले हुई थी शादी इस युवक को पड़ी ऐसी लत कि करनी पड़ी आत्महत्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 20 Apr 2018, 6:30 PM IST

young boy death by train

ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान

सहारनपुर।

नागल स्टेशन के पास एक युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी।

इसकी शादी को अभी महज 4 साल ही हुए थे। 3 साल के मासूम बेटे की नादान मुस्कुराहट भी इस युवक को आत्म हत्या जैसा कदम उठाने से नहीं रोक पाई। पत्नी और बेटा घर पर इसका इंतजार ही कर रहे थे और इसने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। जब इस घटना का पता चला तो पूरे घर में कोहराम मच गया। गांव वाले भी इस घटना से बेहद हैरान हैं और पूरे गांव में दुख पसर गया है। आप यह जानकर और भी हैरान रह जाएंगे कि इस आत्महत्या के पीछे सट्टे के खेल को कारण माना जा रहा है।

नागल थाना क्षेत्र का रहने वाला सुशांत वालिया पेशे से ड्राइवर था। यह गाड़ी चलाता था और करीब 4 साल पहले ही इसकी शादी हुई थी। सुशांत का एक 3 साल का बेटा भी है 2 दिन पहले सुशांत अचानक घर से गायब हो गया। गांव से जानकारी मिली है कि सुशांत पिछले कुछ दिनों से बेहद परेशान चल रहा था। अभी घर वाले इसकी तलाश ही कर रहे थे कि तभी उन्हें ऐसी खबर मिली जिसने पूरे परिवार के होश उड़ा दिए। पता चला कि सुशांत ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। अभी सुशांत के बेटे को ठीक से बोलना भी नहीं आया था और उसके सर से पिता का साया छिन गया। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इस घटना की जानकारी दी तो पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ की। प्राथमिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि सुशांत को सट्टा खेलने की लत पड़ गई थी और वह कई बार सट्टे में हार चुका था। जीतने के लिए उसने कर्ज लिया और दोबारा से सट्टा खेला लेकिन वह शायद सट्टे के खेल का पहला नियम नहीं जानता था और पहला नियम यही है कि इस खेल में कभी किसी को लाभ नहीं होता हमेशा हानि ही होती है। सुशांत को ऐसा लगता था कि वह कर्ज लेकर किसी दिन जीतेगा और पुराने सभी कर्ज को चुका देगा लेकिन उसकी यही गलती उसे आत्महत्या तक ले गई। सुशांत पर काफी कर्ज हो चुका था और वह कर्जदारों के दबाव में था। वह कर्ज नहीं चुका पा रहा था और लगातार उसकी आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही थी। ऐसे में परिवार में कलह होने लगा था और इसी से तंग आकर सुशांत ने आत्महत्या जैसा कदम उठाने का निर्णय किया और ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।


आप भी विचार कीजिये

यह घटना बेहद सोचनीय है अगर आपके आसपास भी कहीं जुआ या सट्टा हो रहा है तो इसकी सूचना आप तुरंत पुलिस को दीजिए। अगर आप को अपनी पहचान का डर है तो आप इसकी सूचना सहारनपुर एसएसपी बबलू कुमार के सीयूजी नंबर 94 5440 0 309 पर दे सकते हैं। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और सट्टा या जुआ खिलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आप केवल सट्टे और जुए की ही सूचना नहीं दे सकते अगर आपको लगता है कि आपके आसपास कहीं भी कोई गैर कानूनी काम हो रहा है जिससे समाज का नुकसान हो रहा है तो आप तुरंत इसकी सूचना पुलिस को जरूर दीजिएगा ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके। आज केवल सट्टे की वजह से सुशांत का भला पूरा परिवार आंसुओं के समंदर में डूब रहा है। पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और सुशांत अब कभी भी वापस नहीं आ पाएगा।