
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यादव सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह अपनी बातें सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाते हैं वहीं कई बार ट्वीट के जरिए वाे अक्सर सरकार पर हमला हुए नजर आते हैं व कानून व्यवस्था को सुधारने की बात भी कर चुके हैं। इस बार वे अपने ट्वीट के चलते सुर्खियों पर है। अखिलेश ने एक ट्वीट किया जिसपर लाेगाें ने उनकी तुलना उनके चाचा अाैर पिता से करनी शुरू कर दी। लोगों ने उनके इस ट्वीट का विरोध किया वहीं कई लोग उनके पक्ष में भी आए।
यह किया ट्वीट
अखिलेश ने ट्वीट करते हुए एक फाेटाें शेयर की जिसमें एक छाेटी उम्र का लड़का अपनी नन्हीं सी बहन काे साइकिल की सैर करवा रहा है। अखिलेश यादव ने लिखा 'ये जो हौले-हौले संभालकर... एक परी बिठाये पहियों पर... क्यों न बेख़ौफ़ बढ़ता चल... न हो इसके मन में ये डर... कैसा होगा बहना का कल... फिर लौट के आएगा वो पल...'।
किसी ने की सराहना तो किसी ने किया विरोध
जैसे ही अखिलेश यादव ने ट्वीट किया वैसे ही लोगों की प्रतिक्रियाएं कीबाढ़ सी आ गई। वहीं एक ट्विटर यूजर ने ताे उनकी तुलना उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव अाैर पिता मुलायम सिंह यादव से कर दी व कई एेसे यूजर भी थे जिन्होंने उनके इस ट्वीट की सराहना किया।
एक घंटे में कई लाइस
अखिलेश यादव के इस ट्वीट में कुछ ही घंटों के अंदर 6 हजार से अधिक लाइक। एक हजार से अधिक रिट्वीट अाैर हजाराें लाेगाें ने इसे देखा। एक यूजर ने लिखा 'बहिनें तो तभी सुरक्षित होगी जब उनके भईया जी की राज होगा'।
Published on:
21 Apr 2018 10:17 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
