1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इन जिलों में हुई पानी की कमी, सुबह एक घंटे होगी नलकूपों से आपूर्ति

गंगनहर में पानी कम होने के कारण गाजियाबाद के प्रताप विहार स्थित प्लांट से बंद की गई गंगाजल की सप्लाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 21 Apr 2018, 2:37 PM IST

water

नोएडा। जब गर्मी अपने रौद्र रूप में आ रही है और पारा 40 के पास पहुंच रहा है तब नोएडा व गाजयाबाद के ट्रांस हिंडन इलाके में लोगों को पानी की कमी से जूझना पड़ेगा। गंगनहर में पानी का लेवल कम होने के कारण गाजियाबाद के प्रताप विहार स्थित प्लांट से गंगाजल की सप्लाई बंद कर दी गई है, जिससे नोएडा में पानी की आपूर्ति पर फर्क पड़ा है। इसके अलावा इसका असर गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन इलाकों पर पड़ा है।

यह भी पढ़ें: IPL-2018: यहां लग रहे थे बड़े-बड़े दांव, जब पड़ा एसटीएफ का छापा तो मच गई अफरा-तफरी

नोएडा पर दिखने लगा असर

दरअसल, नोएडा में पानी की आपूर्ति में ज्यादातर हिस्सा गंगाजल का होता है। शहर में 80 फीसदी सप्लाई गंगाजल और बाकी 20 फीसदी भूजल की होती है। अब गंगनहर में पानी का स्तर कम होने के कारण गाजियाबाद के प्रताप विहार स्थित प्लांट में 50 क्यूसेक गंगाजल की भी आपूर्ति नहीं हो पा रही हैै। इसका असर नोएडा पर दिखने लगा है। अभी कुछ दिन और शहर के लोगों को इस दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल प्लांट के स्टोर पानी से लोगों को पानी की आपूर्ति की जा रही है। इस बारे में गंगाजल प्लांट की प्रोजेक्ट मैनेजर नीलम का कहना है कि गुरुवार देर रात को पानी का लेवल कम होने की सूचना मिली है, जिस कारण यह दिक्कत हो रही है।

यह भी पढ़ें: यूपी के इस शहर से महज 20 मिनट में पहुंच सकेंगे एम्स , तैयार हुआ ऐसा बेहरतीन रोड

सुबह एक घंटे मिलेगा पानी

उधर, गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन एरिया (टीएचए) में भी दिक्कत शुरू हो गई है। प्लांट से वसुंधरा जोन को 23 क्यूसेक पानी मिलता है। सप्लाई प्रभावित होने का असर अब यहां भी दिखने लगा है। शुक्रवार को टीएचए के वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी और डेल्टा कॉलोनी में केवल आधे घंटे ही पानी की सप्लाई हो सकी। वहीं, इंदिरापुरम के शक्तिखंड, न्यायखंड और नीतिखंड में भी लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी। विभाग के जेई योगेन्द्र यादव कका कहना है कि जब तक स्थिति नहीं सुधरती है तब तक लोगों को सुबह एक घंटे ही नलकूपों से जलापूर्ति की जाएगी।

यह भी पढ़ें: देश की सबसे लंबी एलिवेटिड रोड के बाद अब सांसद ने केंद्र से दिलाया ये तोहफा