1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस शहर से महज 20 मिनट में पहुंच सकेंगे एम्स, तैयार हुआ ऐसा बेहतरीन रोड

अब वाहन चालक नॉनस्टॉप 20 मिनट में अपनी मंजिल पर पहुंच सकेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 21 Apr 2018, 2:37 PM IST

road

नोएडा। वाहन चालकों को नोएडा से दिल्ली जाने के लिए ट्रैफिक से जूझना पड़ता है। वहीं अगर बात नोएडा से एम्स जाने वाले वाहनों की करें तो इस रूट पर लोगों का भारी जाम का सामना करना पड़ता है। जिसके चलते लोगों को घंटे भर तक का समय अपनी मंजिल तक पहुंचने में लगता है। लेकिन जल्द ही इस रूट पर सफर करने वाले लोगों की राह जून तक आसान हो सकती है।

यह भी पढ़ें : देश के इस प्रसिद्ध ज्योतिषी ने की भविष्यवाणी, ये होंगे देश के अगले प्रधानमंत्री

20 मिनट में मंजिल तक पहुंचेंगे लोग

दरअसल, बारापूला एलिवेटेड रोड को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से आगे आईएनए तक बढ़ाने का काम अब अंतिम चरण में है। जिसके पूरा होने के बाद लोग महज 20 मिनट में नोएडा से आईएनए तक नॉनस्टॉप पहुंच सकेंगे। इसके बाद यहां से होते हुए वह सीधे एम्स या हौज खास की तरफ होते हुए आसपास के इलाकों में आसानी से पहुंच सकेंगे। इसके शुरु होने से कम से कम 35-40 मिनट का ट्रैवल टाइम घटेगा और इसके साथ ही फ्यूल की भी बचत होगी।

31 मई रखी गई डेडलाइन

दिल्ली सरकार ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 31 मई की डेडलाइन तय की हुई है। वहीं पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का दावा है कि बारापूला एलिवेटेड रोड के फेज-2 का काम तब तक पूरा हो जाएगा और जून के मध्य तक इसे जनता के लिए खोला जा सकता है।

यह भी पढ़ें: ओला कैब में महिला वकील के साथ हुआ कुछ ऐसा कि निकल गई चीख

2 किमी बनाई जा रही एलिवेटेड रोड

बता दें कि बारापूला फेज-2 के तहत जेएलएन स्टेडियम से आईएनए तक 2 किमी लंबा नया एलिवेटेड रोड बनाया जा रहा है। इसपर आन-जाने के लिए त्यागराज स्टेडियम और आईएनए क्रॉसिंग 250 से 300 मीटर लंबे लूप्स बनाए गए हैं। इसके अलावा रिंग रोड पर सफदरजंग हॉस्पिटल की तरफ से आने वाले ट्रैफिक के लिए भी 500 मीटर लंबा एक लूप बनाया गया है।

यह भी पढ़ें : कठुआ के बाद अब मेरठ में बच्चे के साथ किया ऐसा और कर दी हत्या

2015 रखी गई थी डेडलाइन

गौरतलब है कि इस प्रॉजेक्ट के लिए पहले फरवरी 2015 डेडलाइन रखी गई थी, लेकिन कुछ अड़चनों के कारण इसका काम पूरा होने में देरी हुई। इसमें बारिश के दौरान नाला ओवरफ्लो हो जाने के कारण पिलर्स खड़े करने में देरी हुई। इसके बाद आईएनए की तरफ एलिवेटेड रोड पर लूप्स के डिजाइन को लेकर भी कई पर्यावरण संबंधी आपत्तियां आईं।