1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश की सबसे लंबी एलिवेटिड रोड के बाद अब सांसद ने केंद्र से दिलाया ये तोहफा

लोनी मोहनगर तक बनाई जाएगी 6 लेन सड़क, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी, चार से छह लेन किये जाने को लेकर लटका हुआ था प्रोपोजल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 21 Apr 2018, 2:21 PM IST

six lane route

गाजियाबाद। जनपद को देश की सबसे लंबी एलिवेटिड रोड का तोहफा मिलने के बाद में शहर के लोगों को बागपत, दिल्ली बार्डर तक अच्छी कनेक्टिविटी मिल सकेगी। दरअसल मोहन नगर से लोनी तक की जर्जर सड़क को सहीं करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था। लेकिन अधिकारियों की ढीलाई की वजह से मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब फिर से इसके लेकर एक बार फिर से आस जगही है। केंद्र सरकार से इसके लिए 48 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। अब केवल यूपी सरकार की ओर से नोटिफिकेशन होना बाकी है। इसके तुरंत बाद काम शुरू हो जाएगा। इस सड़क के चौड़ा होने से राजनगर एक्सटेंशन से वजीराबाद रोड और दिल्ली व लोनी आने- जाने वाले लोगों को फायदा होगा।

वेस्ट यूपी को साधने के लिए गाजियाबाद पहुंचे बीजेपी के दिग्गज,सांसद ने कहीं ये बात

रोजाना गुजरते है 1.73 लाख वाहन
सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टिट्यूट (सीआरआरआई) के सर्वे के मुताबिक इस रूट से प्रतिदिन 1.73 लाख वाहन गुजरते हैं। सड़क चौड़ी हुई तो यह ट्रैफिक जाम में फंसे बिना सीधा पास हो सकेगा। मोहननगर से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन होते हुए भोपुरा और यहां से लोनी तक ट्रैफिक का दबाव तेजी से बढ़ रहा है। पीडब्ल्यूडी की ओर इस बारे में सर्वेक्षण कराया गया था। इसमें सामने आया कि पसौंडा कट, भोपुरा तिराहे और लोनी एरिया में कई जगह रोड बेहद संकरा है। दिन में खासतौर पर पीक आॅवर में यहां ट्रैफिक फंस जाता है।

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने गैंगरेप आरोपियों के लिए दिया ये बड़ा बयान

सांसद वीके सिंह ने दिलाया ये तोहफा
पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस साल जनवरी में सड़क चौड़ीकरण का प्लान बनाकर यूपी सरकार के पास भेजा था। तब केंद्रीय राज्य मंत्री और स्थानीय सांसद वी.के. सिंह ने भरोसा दिया था कि वह इस परियोजना को केंद्र से बजट दिला देंगे। इसके बाद यह प्रस्ताव केंद्र के पास भेजा गया था।

कैराना वेस्ट यूपी को साधने के लिए मैदान में उतरेंगे बीजेपी राष्ट्रीय अध्य़क्ष, 22 को आएंगे गाजियाबाद

अधिशासी अभियंता का कहना
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता मनीष वर्मा ने बताया कि प्रॉजेक्ट की लागत 48 करोड़ रुपये है। केंद्र
सरकार ने परियोजना को मंजूरी दे दी है। पैसा केंद्र की तरफ से आएगा। यूपी सरकार के नोटिफिकेशन जारी करते ही
पहली किश्त जारी कर दी जाएगी। जून- जुलाई में काम शुरू होने की उम्मीद है। 14 माह में प्रॉजेक्ट पूरा कर लिया
जाएगा। ये रोड जीटी लोनी- सहारनपुर स्टेट हाइवे, लिंक रोड के रास्ते एनएच- 24 को भी जोड़ता है। ऐसे में इसका उत्तराखंड और हरियाणा जाने वाले लोगों को भी इसका फायदा मिलगा।