1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL-2018: यहां लग रहे थे बड़े-बड़े दांव, जब पड़ा एसटीएफ का छापा तो मच गई अफरा-तफरी

एसटीएफ लखनऊ व नोएडा की टीम ने मारा छापा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 21 Apr 2018, 2:26 PM IST

IPL-2018

ग्रेटर नोएडा। आईपीएल का जादू सिर चढ़ कर बोल रहा है। रोमांचक होते मुकाबलों ने दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। वहीं सटोरियो इस मौके को भुनाने में जुट गए हैं। यूपी एसटीएफ ने आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले ऐसे एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया है।

यहां से उत्तर प्रदेश, दिल्ली व एनसीआर के अन्य शहरों के लोग सट्टा खेल रहे थे। एसटीएफ की लखनऊ व नोएडा की टीम ने जेपी ग्रीन में छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम ने मौके से टीवी, लैपटॉप और प्रिंटर के साथ-साथ 21 लाख रुपये नगद बरामद किए हैं। एसटीएफ अभी इनसे पूछताछ कर रही है। इस गिरोह के कई और लोगों की गिरफ्तारी संभव है।

शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का मैच चल रहा था। इस मैच पर भी ऑनलाइन सट्टा खेला जा रहा था। सट्टा ओवर, बैट्समैन, बॉलर, गेंद, छक्का, चौका आदि पर लगाया जा रहा था। सटोरियों पर पहले से नजर रखे एसटीएफ को सूचना मिल रही थी कि ग्रेटर नोएडा में ऑनलाइन सट्टा चल रहा है। एसटीएफ की लखनऊ व नोएडा की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की और इस पर अपना जाल बिछा दिया, जिससे सट्टेबाज एसटीएफ के शिकंजे में आ गए।

टीम ने कासना थाना क्षेत्र के जेपी ग्रीन्स सोसाइटी में छापा मारा। यहां पर लाइव चल रहे ऑनलाइन आईपीएल बैटिंग एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया। इस एक्सचेंज से उत्तर प्रदेश, दिल्ली और एनसीआर के अन्य शहरों के सैकड़ों लोग जुड़कर आइपीएल में सट्टा खेल रहे थे।

पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ इन लोगों से पूछताछ कर रही है। अभी इस गिरोह के कई और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। इनके कब्जे से टीवी, लैपटॉप और प्रिंटर के साथ-साथ 21 लाख रुपये भी एसटीएफ की टीम ने मौके से बरामद किए हैं। इसके अलावा 40 मोबाइल, तीन लैपटॉप, दो वाई-फाई मॉडम, एक मोबाइल सिग्नल बूस्टर एंटिना के साथ, तीन एलईडी टीवी और एक प्रिंटर बरामद किया है। आशंका है कि इस गिरोह में अभी कई और लोग शामिल हैं। ये लोग कब से यह काम कर रहे थे, अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश