नोएडा. सेक्टर-59 स्थित एक गारमेंट फैक्ट्री में गुरुवार की शाम अचानक आग लग गई। आग जिस तेजी से फ़ैल रही थी, उसे देखते हुए आसपास की फैक्ट्री को खाली करा लिया गया। आग से लाखों के नुकसान की आशंका जताई रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर कर्मचारियों में आधा दर्जन दमकल गाड़ियों के मदद से आग को काबू में किया।