29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंद कमरे में लड़कियां इस तरह मना रही थी बर्थ-डे पार्टी, अचानक घुसे लड़कों ने किया ये काम

सोसायटी के कुछ लोग लड़कियों के कमरे में जबरन घुस आते हैं और बर्थडे पार्टी मना रही लड़कियों के साथ बदलसूकी करते हैं।

2 min read
Google source verification
Greater noida

नोएडा. तेजी से विकास की राह पर चल रहे ग्रेटर नोएडा के जीटा-1 सोसायटी का एक वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बाहर आने से सोसायटी के लोगों में हड़कंप मच गया है। दरअसल, कुछ लड़कियां अपने कमरे में बर्थ-डे पार्टी मना रही थी। मोडर्न जमाने के इस बर्थ-डे पार्टी में वह सब कुछ था, जिसकी कल्पना करना भी मुस्कल है। तभी वहां सोसायटी के कुछ लोग इन लड़कियों के कमरे में जबरन घुस आए और बर्थ-डे पार्टी मना रही लड़कियों के साथ बदलसूकी करने लगे। इसके बाद लड़कियों से उठक-बैठक कराई गई। इस दौरान लड़कियां अपना चेहरा ढककर माफी मांगती हुई भी वीडियो में दिख रही हैं। इसके साथ ही ये लड़कियां फिर कभी ऐसा नहीं करने की बात कहती हुई भी दिख रही हैं।

बद्रीनाथ पर मुसलमानों ने ठोका दावा, PM Modi से की वापस दिलाने की मांग

लड़कियों से कराई गई उठक-बैठक
बताया जाता है कि कुछ लड़कों को यह सूचना मिली कि सोसायटी में किराए पर रह रहीं कुछ लड़कियां बर्थ-डे पार्टी के नाम पर आपत्तिजनक हरकत और शोर-शराबा कर रही है। इसके बाद अचानक ये लड़के पार्टी मना रही लड़कियों के कमरे में आ धमके और लड़कियों से बदसलूकी शुरू कर दी। इस पूरी घटना का वहां मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर भी वायरल कर दिया। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक जीटा-1 सोसाइटी में कुछ लड़कियां किराए पर रूम लेकर रहती हैं। इन में से एक लड़की का जन्मदिन था। लिहाजा, इन लड़कियों ने अपनी कुछ और सहेलियों को बर्थ-डे पार्टी के लिए इनवाइट किया हुआ था। ये सभी बंद कमरे में बर्थ-डे पार्टी मना रही थी। वीडियो में दिख रहे दृश्य के मुताबिक कमरे को गुब्बारों आदि से सजाया गया था। वहां, शराब की भी व्यवस्था थी और लड़कियां खुशी में झूम रही थी। तभी वहां सोसायटी के ही कुछ लड़के जबरन घुस आए और पार्टी मना रही युवतियों को भला-बुरा कहने लगे। इन लड़कियों की फोटो खींचकर उनके कॉलेजों में चिपकाने की धमकी दी जाने लगी। कमरे में रखे ड्रिंक की बोतल को देखकर उसकी भी वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी दी जाने लगी। इस घटना से लड़कियां पूरी तरह डर गई और भविष्य में ऐसा फिर न करने की मिन्नतें करने लगी। लेकिन, इतने से भी ये लोग नहीं माने। इन दबंगों ने इन लड़कियों से उठक-बैठक कराई और फिर भला-बुरा भी कहा।

भैंस ने छात्र को किया घायल, केस दर्ज होने पर मालिक ने पशु पालने से किया तौबा

आरडब्ल्यू के अध्यक्ष ने यह दी सफाई
इस मामले ने जब तूल पकड़ा को आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष धर्मवीर नागर ने कुछ इस तरह सफाई दी। उन्होंने यह तो स्वीकार किया हम उनके कमरे में गए थे। लेकिन साथ ही कहा कि लड़कियां देर रात तक शोर-शराबा कर रही थी। इसी कारण हम उनके कमरे की ओर गए। हम अपने साथ सोसाइटी के गार्ड और महिलाओं को भी लेकर गए थे। हालांकि, वह वीडियो बनाने की घटना से इनकार कर रहे हैं। साथ ही कहा कि यदि किसी ने वीडियो बनाकर वायरल की तो यह गलत बात है।

Story Loader