राहुल चौहान.नोएडा. बिल्डरों और निवेशकों को राहत पहुंचाने के लिए नोएडा प्राधिकरण की बिल्डर द्वारा बकाया राशि का 10 फीसदी जमाकर अस्थाई कंप्लीशन सर्टिफिकेट लेने की पॉलिसी कारगर होती नजर आ रही है। दरअसल, प्राधिकरण द्वारा इस पॉलिसी की घोषणा करने के बाद से अभी तक दर्जनभर से अधिक बिल्डरों ने अपनी बकाया राशि की जानकारी मांगी है। इनमें तीन बड़े बिल्डर भी शामिल हैं, जो जल्द ही प्राधिकरण की बकाया राशि का 10 फीसदी जमा करके करीब 16 प्रोजेक्ट के कंप्लीशन सर्टिफिकेट के लिए जल्द ही आवेदन कर सकते हैं।