ऑनलाइन आवेदन के लिए ई-ऑफिस मॉड्यूल पर लॉगिन कर एप्लीकेशन को सलेक्ट किया जाएगा। इसमें फंक्शन पर क्लिक करते ही लीव का ऑप्शन आएगा। इसमें मैनेज लीव के साथ अपना पदनाम, क्रम संख्या को सलेक्ट करना होगा। इसमें अवकाश संबंधित प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यदि इसमें कोई त्रुटि रह गई तो फॉर्म अपलोड नहीं होगा।