बच्चों के अभिवावकों का कहना है कि स्कूल ने 26 प्रतिशत फीस बढ़ोतरी के साथ-साथ कई अन्य चार्ज भी लगा दिए गए हैं, जो पहले नहीं लिए जाते थे। जिसके लिए हम सभी लोग स्कूल प्रबंधन से बात करने आये हैं। लेकिन स्कूल प्रबंधन हम लोगों से बात करना तो दूर मिलना भी नहीं चाह रहा है। स्कूल के गेट पर हम लोग स्कूल प्रबंधन से बात करने के लिए खड़े हुए। लेकिन हम लोगों की कोई सुनने के लिए तैयार ही नहीं है। जहां एक तरफ सरकार द्वारा निजी स्कूलों पर लगाम लगाने के लिए कमेठी गठित कर दिशा निर्देश तो तय किये गए हैं, लेकिन उन निर्देशों का पालन स्कूल नहीं कर रहे हैं, जिससे अभिभावक परेशान हैं।