29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेस्ट यूपी में फिर बिगड़ा मौसम, इन जिलों में मूसलाधार बारिश से और बढ़ेगी ठिठुरन

Highlights पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को भी मूसलाधार बारिश की संभावना बारिश के चलते तापमान गिरने से बढ़ी सर्दी 4 से 5 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही ठंडी हवा गिरा रही तापमान

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Nitin Sharma

Jan 16, 2020

rain.jpg

नोएडा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर से (Weather) मौसम बिगड़ गया है। इसी के चलते गुरुवार को (West UP) वेस्ट यूपी के जिलों में सुबह होते ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इससे तापमान गिरने के साथ ही ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह तेज (Rain) बारिश और (Hail) ओलावृष्टि के बाद आसमान में बादल छाए हुए हैं। सुबह 4 बजे के बाद से कई स्थानों पर (Heavy Rain) मूसलाधार बरसात के साथ ओले पड़े हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को भी कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद ठंड बढऩा लाजमी है।

नोएडा में काली गाड़ी से चलेंगे पुलिस कमिश्नर, DM का पदनाम भी किया जा सकता है चेंज

इन जिलों में सुबह होते ही पड़ी मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि

गुरुवार को सुबह होते ही वेस्ट यूपी के बुलंदशहर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सुबह 4 से 8 बजे के बीच बारिश हुई। सुबह से ही मेरठ समेत पूरे पश्चिम उप्र का मौसम बिगड़ा हुआ है। हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि से मौसम में ठंड बढ गई है। पश्चिमी और मध्य विक्षोभ के कारण हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है। तेज बारिश और ओलावृष्टि के बाद आसमान में बादल छाए हुए हैं। वही मेरठ में सुबह 4 बजे के बाद से कई स्थानों पर मूसलाधार बरसात के साथ ओले पड़े हैं।

झगड़े के बाद पड़ोसी युवकों ने किशाेरी पर फेंका तेजाब, वारदात के बाद इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस- देखें वीडियाे

ठंडी हवाओं से और बढ़ेगी ठंड

वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 4-5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से नमी भरी हवा चल रही है। इसी के चलते तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि रात का तापमान तीन डिग्री बढ़ गया था। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि शुक्रवार को भी ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। मेरठ जिले के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का समाचार है। कृषि और मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ओलावृष्टि से सरसों और चने की फसलों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। मुजफ्फरनगर में बीती देर रात से बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है। तेज हवा चलने के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई।

Story Loader