नोएडा। उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने राज्य पुलिसिंग की व्यवस्था के हिसाब से गौतमबुद्धनगर में कमिश्नरी सिस्टम लागू कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार को गौतमबुद्धनगर में आलोक सिंह ने चार्ज ले लिया।कमिश्नर सुबह के समय सूरजपुर स्थित आॅफिस पहुंचे। जहां उन्हाेंने अधिकारियाें के साथ बैठक की।उधर मीडिया रिपोट्र्स की माने तो अब कमिश्नर आलोक सिंह काली गाड़ी से चलेंगे। उन्हें काले रंग की एंबेसडर दी जाएगी। इसके साथ ही जिले में (DM) डीएम का पदनाम भी बदला जा सकता है।