नोएडा। हिंदी एक ऐसी भाषा है जिसमें प्रेम और सदभावना का मिलन है। ऐसा मिलन किसी अन्य भाषा में नहीं है। माना जाता है कि हिंदी को भारत में आर्य और पारसी लाए थे। हिंदी के अधिकतम शब्द संस्कृत, अरबी और फारसी भाषा से लिए गए हैं। ये अलग बात है कि अंग्रेजी के अधिकतर शब्द हिंदी से लिए गए हैं। हिंदी में अवधी, ब्रज आदि स्थानीय भाषाओं का भी मिश्रण है। यही वजह है कि हिंदी को संबंध भाषा के रूप में भी जाना जाता है। हिंदी पर रिसर्च करने वाले ललित सारास्वत बताते हैं कि हिंदी (खड़ी बोली) की पहली कविता भारत के प्रसिद्ध कवि ‘अमीर खुसरो’ ने लिखी थी। आईए जानते हैं हिंदी से जुड़े ऐसे ही दस रोचक तथ्य।
1. 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने एक वोट से यह निर्णय लिया कि ‘हिंदी’ ही भारत की राजभाषा होगी।
2. हिंदी भाषा के इतिहास पर पहले साहित्य की रचना एक भारतीय ने नहीं बल्कि फ्रांसीसी लेखक ग्रासिन द तैसी ने की थी।
3. हिंदी भाषा को देवनागरी लिपि में 1950 में अनुच्छेद 343 के अंतर्गत राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया गया है।
4. हिंदी (खड़ी बोली) की पहली कविता प्रख्यात कवि ‘अमीर खुसरो’ ने लिखी थी।
5. अंग्रेजी की रोमन लिपि में जहां कुल 26 वर्ण हैं, वहीं हिंदी की देवनागरी लिपि में उससे दुगुने 52 वर्ण हैं।
6. हिंदी और दूसरी भाषाओं पर पहला विस्तृत सर्वेक्षण एक अंग्रेज सर जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन ने किया था।
7. हिंदी के बारे में एक रोचक तथ्य यह भी है कि हिंदी मूलत: फारसी भाषा का शब्द है।
8. हिंदी भाषा पर पहला शोध कार्य ‘द थिओलॉजी ऑफ तुलसीदास’को लंदन विश्वविद्यालय में पहली बार एक अंग्रेज विद्वान जेआर कारपेंटर ने प्रस्तुत किया था।
9. 1977 में तत्कालीन विदेश मंत्री अटल विहारी वाजपेयी ने पहली बार संयुक्त राष्ट्र की आम सभा को हिंदी में संबोधित किया।
10. संयुक्त राज्य अमेरिका के 45 विश्वविद्यालय सहित विभिन्न देशों के लगभग 176 विश्वविद्यालयों में हिंदी का अध्ययन-अध्यापन जारी है।