17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi 2021: इस बार होली पर बन रहा बेहद शुभ योग, जानिये पूजा और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

Highlights - जानिये, होली 2021 कब है (Holi kab hai) - इस वर्ष होली पर बनने जा रहा हैध्रुव योग (Dhruv Yog) - ज्योतिष में खास माना जाता है ध्रुव योग को

less than 1 minute read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Feb 17, 2021

photo6278197195895319109.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
नोएडा. बसंत पंचमी के साथ ही होली के त्योहार की शुरुआत हो चुकी है। फाल्गुन (Falgun) माह में मनाया जाने वाला होली (Holi 2021 Date) का त्योहार इस बार 28 मार्च 2021 को है। वहीं रंगों की होली (Holi) यानी दुलहेंडी (Dhulandi) 29 मार्च 2021 को खेली जाएगी। ज्ञात हो कि होली (Holi 2021) का त्योहार हिन्दुओं के सबसे बड़े पर्वोंं में से एक है। होली के दिन जहां होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाता है, वहीं अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है। कहते हैं होली के दिन दुश्मन भी एक-दूसरे को रंग लगाकर गले मिलते हैं और होली की बधाई देते हैं। इस बार होली पर एक विशेष योग बन रहा है, जो बेहद शुभ है।

यह भी पढ़ें- Vrindavan Kumbh 2021: वैष्णव कुंभ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि इस वर्ष होली पर ध्रुव योग (Dhruv Yog) बनने जा रहा है। उन्होंने बताया कि होली के दिन कन्या राशि में चंद्रमा गोचर होगा। वहीं, गुरु और शनि मकर राशि में विराजमान होंगे। जबकि मीन राशि में शुक्र और सूर्य रहेंगे। वहीं, वृषभ राशि में मंगल और राहु, कुंभ राशि में बुध और मोक्ष के कारण वृश्चिक राशि में केतु विराजमान होंगे। ज्योतिष में इस विशेष योग को खास माना जाता है। आइये जानते हैं ज्याेतिषाचार्य चंद्रशेखर के अनुसार, इस बार होली के शुभ मुहूर्त-

होली के शुभ मुहूर्त (Holi Shubh Muhurat)

- होलिका दहन 28 मार्च 2021
- होलिका दहन मुहूर्त (Holika Dahan Muhurat) - 18.37 बजे से 20:56 बजे तक
- पूर्णिमा तिथि शुरू - 28 मार्च 2021 को सुबह 03:27 बजे से
- पूर्णिमा तिथि संपन्न - 29 मार्च 2021 को 00:17 बजे तक

यह भी पढ़ें- अब रामलला सातों दिन पहनेंगे डिजाइनर खादी के कपड़े, वसंत पंचमी पर हुई शुरुआत