
हत्यारोपी भाइयों को पुलिस ने भेजा जेल।
झूठी शान की खातिर भाइयों ने गला दबाकर बहन की हत्या कर दी है। वारदात के बाद शव को कार में डालकर बिसरख के पास हिंडन नदी में फेंक दिया।
ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने महिला की शिनाख्त कर हत्यारोपी भाइयों शाहरुख और सरताज को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बहन नजमा के चाल-चलन पर शक जताते थे। नजमा पति से विवाद के बाद से अलग रहती थी।
हिंडन नदी में मिला था शव
13 मार्च को बिसरख के पास ईकोटेक-3 थाना पुलिस को हिंडन नदी में महिला का शव मिला था। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया।
इसी बीच सूरजपुर कोतवाली में सरताज निवासी ग्राम ककराला ने अपनी बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने सरताज और अन्य परिजन से शिनाख्त कराई तो सूरजपुर निवासी नजमा के रूप में पहचान हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इसके बाद मामले की परतें खुलती गईं।
नजमा के परिजन से सख्ती से पूछताछ करने पर हत्याकांड का खुलासा हुआ। हत्यारोपियों ने बताया कि उनको अपनी बहन के चाल—चलन पर शक था। जिसके चलते उन्होंने अपनी इज्जत के लिए उसकी हत्या कर दी।
Published on:
21 Mar 2023 01:59 pm
बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
