
नोएडा. शरीर में ताकत बढ़ाने के लिए आमतौर पर लोग तरह-तरह के फलों (FRUITES) का इस्तेमाल करते हैं। उसके बाद भी शरीर को ताकत नहीं मिल पाती है। ताकत पाने के लिए दूसरे स्त्रोतों की भी तलाश करते है। आज हम आपको एक फल के बारे में बताने जा रहा हैं। नियमित सेवन करने से यह फल रोगों से लड़ने की ताकत देता है। यह विटामिन और प्रोटिन का अच्छा स्त्रोत है।
यह फल बेहद स्वादिष्ट और रसीला होता है। इसके सेवन करने के फायदे अनके हैं। इसे बार-बार खाने से भी स्वाद आपके मुँह से कभी नहीं जाएगा। महिला, बच्चे और बुजुर्गो तक यह फसल सभी को पंसद आता है। यह फल कीवी है और इसे लंबे समय तक विदेशो से आयात किया जाता था। लेकिन बढ़ती मांग को देखते हुए देश में बड़ेे पैमाने पर इसकी खेती की जाने लगी है।
ग्रेटर नोएडा के रहने वाले डॉक्टर अनिल सक्सेना बताते है कि कीवी फल विटामिन और प्रोटिन का अच्छा स्त्रोत होता है। यह शरीर में ऊर्जा का संचार करता है। यह जोड़ो व शरीर के विभिन्न अंगो के दर्द को करता है। यह आंखों के लिए काफी फायदेमंद है। विटामिन की प्रचुर मात्रा होने की वजह से यह आंखों की रोशनी बढ़ता है।
डॉक्टर ने बताया कि इस फल में पोटेशियम, विटामिन और मैग्नीशियम अधिक मात्रा में पाए जाते है। इसमें विटामिन के अलावा आयरन भी पाया जाता है। यह शरीर में ब्लड की कमी पूरी कर कमजोरी को दूर करता है। इसमें फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है। इससे पाचन तंत्र बेहद मजबूत होता है। और यह शरीर को कई बीमारियों को दूर करता है।
भूख न लगना, हाइपरटेंशन दूर करता है आैर नींद व आंखों की रोशनी बढ़ाता है। मार्केट में यह फल 300 रुपये प्रति किलो तक मिल जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि इसे सुबह-सुबह खाने से काफी फायदा मिलता है। नियमित रुप से खाने से शरीर में बदलाव देखने को मिलता है। डॉक्टरों का कहना है कि इस फल को रोजना अपनी डाइट में शामिल करें।
Updated on:
04 Oct 2019 01:52 pm
Published on:
04 Oct 2019 01:45 pm

बड़ी खबरें
View Allनोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
