3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवाद के चलते पति ने की सरे राह पत्नी की चाकू मारकर हत्या, तड़पता रह गया मासूम

पति द्वारा पत्नी की हत्या के बाद दंपत्ति के एक मासूम बच्चे पर मां-बाप के प्यार से वंचित होने का संकट आ गया है।

2 min read
Google source verification

नोएडा। सेक्टर-6 में उद्योग मार्ग पर सरे राह दिन दहाड़े पति आपसी विवाद के चलते पत्नी की चाकू से हत्या कर फरार हो गया। महिला काफी देर तक सड़क पर तड़पती रही। जब ये घटना हुई उस समय फ़ैक्ट्रियों में लंच ब्रेक होने के कारण काफी लोग सड़क पर ही थे। लेकिन किसी ने भी आरोपी को पकड़ने प्रयास नहीं किया और न ही महिला को अस्पताल ले जाने की कोशिश की। जब पुलिस मौके पर पहुंची तब महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया तब तक काफी खून बह जाने से उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए टीमें बना कर दबिशें दे रही है।

यह भी पढ़ें-जैन मुनि प्रकरण में आया नया मोड़, अचानक थाने पहुंची कथित अपह्रत छात्रा ने लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

जबकि मां की गोद में बैठा मासूम अपने मां-बाप के प्यार से महरूम होकर बाकी जीवन जीने को विवश है। वजह है उसके जन्मदाताओं में मां की मौत हो गई है, जबकि पिता को उसकी मां की हत्या के कारण सलाखों के पीछे जीवन गुजारना होगा। दरअसल नोएडा के सेक्टर-5 के हरौला गांव में सुनील अवाना के मकान में किराये पर रहने वाले राजू ने बेटे को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी 28 वर्षीय पत्नी रूबी को सारे राह दिन दहाड़े सड़क पर चाकुओं से गोदकर कर घायल कर दिया। पुलिस जब घायल को इलाज के लिए लेकर जिला अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें-गोवंश के अवशेष मिलने से हंगामा, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप, आरोपियों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ दबिशें

रूबी के मां और जीजा का कहना है कि राजू काफी गैरजिम्मेदार पति और पिता था। वह कुछ दिन काम करता और अधिकांश समय घर पर पड़ा रहता था, जिसके चलते पति और पत्नी में काफी तकरार और झगड़ा होता था। पति से विवाद के चलते रूबी हरौला में अपनी मां के घर रह रही थी और फ़ैक्ट्री में काम कर अपने बच्चे का पालन पोषण कर रही थी। शनिवार को दोपहर को उसका पति राजू जब लंच ब्रेक में रूबी को सेक्टर-6 उद्योग मार्ग पर मिला तो उसे घर ले जाने की जिद करने लगा और रूबी के विरोध करने पर उसे चाकू मार कर भाग गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

यह भी देखें-थाना लीसाडी गेट क्षेत्र में भाई ने की बहन की हत्या

पुलिस का कहना है कि पति पत्नी के आपसी विवाद के चलते पति ने पत्नी को चाकू मार दिया। पुलिस का कहना है कि पिता राजू अपने बच्चे को जबरन मुम्बई ले जाना चाह रहा था। जब रूबी ने उसे रोकने की कोशिश की तो पत्नी को चाकू मार दिया। जब तक पत्नी को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा तब तक देर हो चुकी थी। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया है। फिलहाल आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें भेज दी गयी हैं।

Story Loader